नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष-5 में जगह बनाने के करीब हैं। स्मिथ ने अब तक 125 टेस्ट मैचों की 223 पारियों में 56 के औसत से 10,920 रन बनाए हैं, जिसमें 37 शतक शामिल हैं। अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में 2 शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा के 38 टेस्ट शतकों की बराबरी कर लेंगे। 3 शतक लगाने पर वह संगकारा को पीछे छोड़ देंगे।
टेस्ट में शतक लगाने के मामले में उनसे आगे 5 बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं। उन्होंने 51 शतक लगाए हैं। साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जैक कैलिस 45 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 41 शतक लगाए हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के भी 41 शतक हैं। श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा ने 38 शतक लगाए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ का 37वां शतक
स्टीव स्मिथ ने टेस्ट में 37वां शतक जनवरी 2026 में सिडनी में लगाया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट में 138 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 12 पारियों बाद शतक जड़ा था। स्मिथ ने 2026 में 3 मैच की 5 पारियों में 61.40 के औसत से 307 रन बनाए। उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी | समय | मैच | पारी | नॉट आउट | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | गेंद | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 | 0 | चौका | छक्का |
| सचिन तेंदुलकर (भारत) | 1989-2013 | 200 | 329 | 33 | 15921 | 248* | 53.78 | 29437+ | 54.04 | 51 | 68 | 14 | 2058+ | 69 |
| जैक कैलिस (आईसीसी/साउथ अफ्रीका) | 1995-2013 | 166 | 280 | 40 | 13289 | 224 | 55.37 | 28903 | 45.97 | 45 | 58 | 16 | 1488 | 97 |
| रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 1995-2012 | 168 | 287 | 29 | 13378 | 257 | 51.85 | 22782 | 58.72 | 41 | 62 | 17 | 1509 | 73 |
| जो रूट (इंग्लैंड) | 2012-2026 | 169 | 309 | 26 | 14278 | 262 | 50.45 | 24783 | 57.61 | 41 | 69 | 15 | 1536 | 46 |
| कुमार संगकारा (श्रीलंका) | 2000-2015 | 134 | 233 | 17 | 12400 | 319 | 57.4 | 22882 | 54.19 | 38 | 52 | 11 | 1491 | 51 |
| स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) | 2010-2026 | 125 | 223 | 28 | 10920 | 239 | 56 | 20237 | 53.96 | 37 | 45 | 11 | 1190 | 68 |


