रायपुर में 11 अक्टूबर से राज्यस्तरीय स्क्वैश चैंपियनशिप, दस आयु वर्गों में होंगे मुकाबले

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्यस्तरीय जूनियर एवं सब-जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 11 से 13 अक्टूबर तक स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, बूढ़ापारा, रायपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के अंतर्गत 11, 13, 15, 17 और 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे। इस प्रकार कुल दस आयु वर्गों में स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

चैंपियनशिप का उद्देश्य प्रदेश में स्क्वैश खेल को बढ़ावा देना तथा उभरते खिलाड़ियों को राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी तकनीक, फिटनेस और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को निखारने का अवसर मिलेगा। साथ ही, उन्हें भविष्य की उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

10 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक पात्र खिलाड़ी ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से अथवा आयोजन स्थल पर ऑफलाइन पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे तक निर्धारित की गई है।

छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी पात्र खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9770344200 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here