रविंद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा 16वां शतक, गेंदबाजी में भी दिखाया दम

0

नई दिल्ली : रणजी ट्रॉफी 2026 के पहले राउंड के दूसरे दिन, सोमवार (12 अक्टूबर) को छत्तीसगढ़ के खिलाफ सौराष्ट्र की पहली पारी 392 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रविंद्र जडेजा और प्रेरक मांकड़ ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं। हालांकि, सौराष्ट्र के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छुए बिना ही पवेलियन लौट गए। टीम का आखिरी विकेट रविंद्र जडेजा के रूप में गिरा, जिन्होंने शतक जड़कर सौराष्ट्र की पारी में अहम योगदान दिया।

रविंद्र जडेजा को धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने पवेलियन भेजा, जो पहले सौराष्ट्र से खेलते थे। उन्होंने 209 गेंद पर 7 चौके की मदद से 102 रन बनाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह उनका 16वां शतक था। सौराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा रन प्रेरक मांकड़ ने बनाए। उन्होंने 150 गेंद पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 129 रन बनाए। चिराग जानी ने 148 गेंद पर 83 रन बनाए।

रणजी ट्रॉफी में देव आदित्य सिंह का धमाका, झटके 5 विकेट

जय गोहिल ने 63 गेंद पर 31 रन बनाए। हार्विक देसाई ने 53 गेंद पर 20 रन बनाए। जयदेव उनादकट और चेतन सकारिया ने 6-6 रन बनाए। अर्थ यादव और अर्पित वासवाड़ा खाता नहीं खोल पाए। अंकुर पंवर बगैर खाता खोले नाबाद रहे। छत्तीसगढ़ के लिए देव आदित्य सिंह ने 5 विकेट लिए। रूद्र प्रताप देहरी और धर्मेंदसिंह जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। संदीप वॉरियर ने 1 विकेट लिया।

रणजी ट्रॉफी: रविंद्र जडेजा और प्रेरक मांकड़ के बीच 205 रन की साझेदारी

सौराष्ट्र के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रविंद्र जडेजा और प्रेरक मांकड़ ने की। दोनों ने 297 गेंद पर 205 रन जोड़े। इस साझेदारी में रविंद्र जडेजा ने 147 गेंद पर 70 रनों का योगदान दिया। प्रेरक मांकड़ ने 150 गेंद पर 129 रन बनाए। हार्विक देसाई और चिराग जानी के बीच 121 गेंदों पर 66 रनों की साझेदारी हुई। जय गोहिल और चिराग जानी के बीच 110 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here