रणजी ट्रॉफी: कार्तिक यादव-करन शर्मा का कहर, बिहार की टीम 141 रन पर ढेर

0

नई दिल्ली : रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में उत्तर प्रदेश के खिलाफ बिहार की टीम की हालत खराब हो गई है। राजगीर में खेले जा रहे मुकाबले में बिहार की पहली पारी महज 141 रन पर सिमट गई, जिसके बाद उत्तर प्रदेश ने उसे फॉलोऑन दे दिया। पहली पारी के आधार पर उत्तर प्रदेश के पास 399 रन की बढ़त है। बिहार की ओर से कोई भी बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। उत्तर प्रदेश के लिए कार्तिक यादव और करन शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट झटके और बिहार की पारी को जल्दी समेटने में अहम भूमिका निभाई।

बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उत्तर प्रदेश ने माधव कौशिक (150 रन) और रिंकू सिंह (112 रन) की शतकीय पारी के दमपर 540 रन बनाए। इन दोनों के अलावा आर्ध्या यादव (84 रन) और जीशान अंसारी ने (58 रन) अर्धशतक लगाकर बहुमूल्य योगदान दिया। इसके जवाब में बिहार की टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 44 रन बना लिए थे। मंगल महरौर 25 और आयुष लोहारुका बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।

कार्तिक-करन की जोड़ी ने बिहार की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी

तीसरे दिन पीयूष सिंह 17 और अमोद यादव 16 रन बनाकर आउट हुए। स्मरण निगरोध 23 और कप्तान सकिबुल गनी 15 रन बनाकर आउट हुए। बिपिन सौरभ 13 और रघुवेंद्र प्रताप सिंह 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूरज कश्यप 18 और हिमांशु सिंह 6 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार बगैर खाता खोले नाबाद रहे। उत्तर प्रदेश के लिए कार्तिक यादव और करन शर्मा ने 4-4 विकेट लिए। कार्तिक त्यागी और जीशान अंसारी ने 1-1 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here