टी20 इंटरनेशनल में भारत के टॉप-10 शतकवीर, रोहित शर्मा पहले स्थान पर

0

नई दिल्ली : टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो हिटमैन रोहित शर्मा का नाम सबसे पहले आता है। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित के नाम इस प्रारूप में 5 शतक दर्ज हैं। वह विश्व स्तर पर भी ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज हैं। भारतीय बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा के बाद एक और विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा स्टार बल्लेबाज और ओपनर्स संजू सैमसन व अभिषेक शर्मा लिस्ट में तीसरे व चौथे नंबर पर मौजूद हैं। दोनों के नाम 3-3 शतक टी20 इंटरनेशनल में दर्ज हैं। तिलक वर्मा और केएल राहुल भी इस लिस्ट में शामिल हैं जिनके नाम 2-2 शतक दर्ज हैं। इन 6 बल्लेबाजों के अलावा भारत के लिए किसी ने टी20 इंटरनेशनल में एक से ज्यादा शतक नहीं लगाए हैं।

सुरेश रैना, विराट कोहली, शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए एक- एक शतक लगाया है। यानी भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में कुल 14 भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाया है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 भारतीय
खिलाड़ी मैच पारियां नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट 100 50 0 चौके छक्के
रोहित शर्मा 159 151 19 4,231 121* 32.05 3,003 140.89 5 32 12 383 205
सूर्यकुमार यादव 113 107 17 3,272 117 36.35 2,008 162.94 4 25 7 297 179
अभिषेक शर्मा 65 64 2 2,036 135 32.83 1,039 195.95 3 14 8 196 141
संजू सैमसन 75 67 5 1,663 111 26.82 1,059 157.03 3 9 8 142 98
तिलक वर्मा 68 64 24 1,791 120* 44.77 1,219 146.92 2 10 4 138 90
केएल राहुल 72 68 8 2,265 110* 37.75 1,628 139.12 2 22 5 191 99
इशान किशन 64 64 4 1918 103 31.96 1300 147.53 1 13 3 198 88
विराट कोहली 125 117 31 4188 122* 48.69 3056 137.04 1 38 7 369 124
यशस्वी जायसवाल 23 22 2 723 100 36.15 440 164.31 1 5 2 82 38
ऋतुराज गायकवाड़ 23 20 4 633 123* 39.56 441 143.53 1 4 1 65 24

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here