पहले टी-20 के लिए आकाश चोपड़ा का टीम चयन, भुवनेश्वर को जगह; तीन खिलाड़ी बाहर

0

नई दिल्ली : भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है और इस सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर यानी गुरुवार को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे से होगी। भारत के लिए न्यूजीलैंड का दौरा चुनौतीपूर्ण रहा है और वहां मैच जीतना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होने वाला है। यही नहीं भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी मुश्किल वहां के कंडीशन में ढलना होगा।

वैसे भारतीय टीम काफी मजबूत है, लेकिन कीवी टीम को अपने कंडीशन में खेलने का फायदा तो जरूर मिलेगा। अब भारत अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करना चाहता है तो उसे किस प्लेइंग इलेवन के साथ पहले टी20 मैच के लिए मैदान पर उतरना चाहिए इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसके बारे में बात की और अपनी प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और कुलदीप यादव को शामिल नहीं किया।

पहले टी-20 के लिए भुवनेश्वर कुमार पर जताया भरोसा

आकाश चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बतौर ओपनर फिर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर भरोसा जताया जिनका प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के दौरान अच्छा रहा था। आकाश ने कहा कि वैभव को इंतजार करना पड़ेगा और उनका भी समय आएगा। वहीं तीसरे नंबर पर उन्होंने इशान किशन को रखा जबकि चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं। तिलक वर्मा बैटिंग क्रम में 5वें जबकि नमन धीर को उन्होंने छठे स्थान पर रखा।

आकाश ने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में शिवम दुबे को मौका दिया जबकि उन्होंने कहा कि नितीश रेड्डी को वनडे सीरीज के लिए बचाकर रखना चाहिए। उन्होंने टीम में एकमात्र स्पिनर के रूप में ऑलराउंडर अक्षर पटेल को चुना और कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भुवी लंबे अरसे के बाद भारतीय टीम में आए हैं और वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा जरूर होंगे जबकि प्रिंस यादव को उन्होंने मयंक यादव को ऊपर तरजीह दी। वहीं तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने टीम में अर्शदीप सिंह को जगह दी।

पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी हुई भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here