एशियाई पैरा खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, आयुष को स्वर्ण और शीतल-पायल को रजत

0

नई दिल्ली : एशियाई पैरा खेलों 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन, बुधवार को भारतीय गोला फेंक खिलाड़ी आयुष वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से भारत की पदक तालिका में एक और स्वर्ण जुड़ गया। आयुष के प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय पैरा खिलाड़ियों की प्रतिभा और क्षमता को एक बार फिर साबित किया। आयुष ने मेन्स शॉट पुट F53 इवेंट में 8.16 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले आयुष ने मंगलवार को मेन्स जैवलिन प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ये आयुष का इस सीजन में दूसरा पदक रहा। कमाल की बात ये रही कि आयुष ने दो अलग-अलग खेलों में दो मेडल अपने नाम किए।

शीतल देवी-पायल नाग ने रजत जीतकर बढ़ाया भारत का मान

एशियन पैरा गेम्स 2026 में आर्चरी में भारत का खाता शीतल देवी और पायल नाग ने खोला और दोनों ने मिलकर सिल्वर मेडल अपने नाम किए। इन दोनों खिलाड़ियों को महिला पैरा कंपाउंड डबल्स इवेंट में सिल्वर मेडल मेडल हुआ क्योंकि इन्हें फाइनल में चीन से 141-150 के अंतर से हार मिली थी। हालांकि ये काफी करीबी मुकाबला रहा, लेकिन आखिर में चीन के निशानेबाजों में बाजी मार ली और गोल्ड अपने नाम किया।

एशियाई पैरा खेलों में अनुभव चौधरी ने जीता कांस्य

भारतीय पैरा धावक अनुभव चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में गजब का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर T35 स्पर्धा में ये कमाल किया। अनुभव ने 100 की इस रेस को पूरी करने के लिए 12.72 सेकंड का समय लिया और ये उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पर्सनल बेस्ट) भी रहा। इस प्रतियोगिता में ईरान के अलीरेजा जारे ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि इराक के इदरीस अल-जैदी ने रजत पदक हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here