टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी ने जीता अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

0

फाइनल में लेगेसी क्रिकेट एकेडमी रायपुर को 8 विकेट से हराया,कप्तान आरव राज के शानदार शतक और सौरिश शाल्या की नाबाद 85 रनों की पारी से मिली ऐतिहासिक जीत

रायपुर, 23 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर में आयोजित केसीसी अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी की टीम टर्मिनेटर ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेगेसी क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।शुक्रवार को अमलेश्वर क्रिकेट ग्राउंड, रायपुर में खेले गए 40 ओवरों के इस खिताबी मुकाबले में टर्मिनेटर ब्लू के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। विशेष रूप से टर्मिनेटर के कप्तान आरव राज के शानदार शतक और सौरिश शाल्या की नाबाद 85 रनों की पारी ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेगेसी क्रिकेट एकेडमी ने बनाए 216 रन

फाइनल मुकाबले में लेगेसी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट खोकर 216 रन बनाए।

लेगेसी की ओर से तनय साहू ने 47 गेंदों पर 40 रन, चंदन साहू ने 23 गेंदों पर 36 रन तथा अथर्व राज ने 30 गेंदों पर 32 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। 

आरव राज और अरहम की शानदार गेंदबाजी

टर्मिनेटर ब्लू के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

टीम के कप्तान आरव राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवरों में मात्र 39 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। वहीं अरहम ने 8 ओवरों में 34 रन देकर 2 विकेट तथा शिवांश दीवान ने मात्र 2 ओवरों में 19 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।

कप्तान आरव राज ने जड़ा शानदार शतक

217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टर्मिनेटर ब्लू की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक और आत्मविश्वासपूर्ण बल्लेबाजी की।

कप्तान आरव राज ने फाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले में जिम्मेदारी निभाते हुए मात्र 69 गेंदों पर शानदार 106 रन बनाए। उनकी इस विस्फोटक पारी में 20 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

आरव राज ने अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और टीम को जीत की मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

सौरिश शाल्या की नाबाद 85 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

टर्मिनेटर ब्लू ने 30.4 ओवरों में मात्र 2 विकेट खोकर 220 रन बनाते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टीम ने 40 ओवरों के मुकाबले में 9 ओवर और 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से एकेडमी में खुशी की लहर

एकेडमी के डायरेक्टर एवं हेड कोच डॉ. शबाब कुरैशी (एनआईएस क्रिकेट कोच) ने टीम की शानदार उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत,अनुशासन, तकनीकी प्रशिक्षण और टीम भावना का परिणाम है।

उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं जीतना नहीं, बल्कि ऐसे प्रतिभाशाली और मानसिक रूप से मजबूत क्रिकेट खिलाड़ी तैयार करना है, जो भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना सकें।”

उन्होंने विशेष रूप से कप्तान आरव राज के शानदार शतक, सौरिश शाल्या की जिम्मेदारीपूर्ण बल्लेबाजी तथा गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन की सराहना की।

 

प्रतियोगिता में टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी ने अपने सभी मैच जीतकर अजेय रही

1 अपने पहले लीग मैच में टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी ने साहनी क्रिकेट एकेडमी रायपुर को 140 रनो से से हराया

2 प्रतियोगिता के अपने दूसरे मैच में टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी ने सी पि एस क्रिकेट एकेडमी रायपुर को 80 रनो से हराया

3 टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी की टीम प्रतियोगिता के दोनों लीग मैच जीतकर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई,सेमीफाइनल में टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला टर्मिनेटर रेड से हुआ जिसे टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी ने 115 रनो के अंतर से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था!

प्रतियोगिता में टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने लगभग सभी ट्रॉफी अपने नाम की:-

1:-मैन ऑफ़ द सीरीज:-आरव राज टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी

2:-फाइनल मैच मैन ऑफ़ द मैच:-आरव राज टर्मिनेटर ईंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी 106 रन और 3 विकेट

3:-बैस्ट बैटर:-आरव राज टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी 4 इनिंग 378 रन

4:-बैस्ट गेंदबाज:-आरव राज टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी 4 मैच 10 विकेट

5:-बैस्ट विकेट कीपर:-मयंक साहू टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी 4 डिसमिसल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here