टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी में हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की 10 विकेट से शानदार जीत

0

अनंत गुप्ता की 72 रनों की शानदार पारी, आयुष चौधरी ने झटके चार विकेट

रायपुर: टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 में हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल रायपुर ने लीलास पब्लिक स्कूल मोतीपुर रायपुर को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

Leelas public school vs Heritage school player of the match-Anant gupta

मैच में लीलास पब्लिक स्कूल मोतीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम निर्धारित 20 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लीलास पब्लिक स्कूल की ओर से प्रियांशु और राहुल ने 24-24 रनों का योगदान दिया। वहीं, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया और चार विकेट हासिल किए, जबकि तरुण ने दो विकेट झटके।114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से अनंत गुप्ता ने शानदार 72 रनों की पारी खेली,जबकि दिलेश साहू ने 22 रन बनाए।शानदार प्रदर्शन के लिए अनंत गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में हॉली क्रॉस बैरन बाजार ने केपीएस भिलाई को 44 रनों से पराजित किया, जबकि सेंट मैरी स्कूल ने दावरा इंटरनेशनल स्कूल अभनपुर को 10 विकेट से हराकर प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।उल्लेखनीय है कि टर्मिनेटर विप्रा स्टेट लेवल स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 का आयोजन 17 से 31 अक्टूबर तक किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में राज्य के 32 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।पूरी प्रतियोगिता को यू ट्यूब के माध्यम से लाइव दिखाया जा रहा है!प्रतियोगिता में 32 टीमों के बिच 56 टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here