न्यूजीलैंड ए के खिलाफ आकिब नबी ने झटके 2 विकेट, कम्बोज-आकाशदीप रहे खाली हाथ

0

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट में शनिवार (24 अगस्त)को इंडिया ए की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी भी साधारण रही। इंडिया ए को 113 रनों पर आउट करने के बाद न्यूजीलैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक 41 ओवर में 3 विकेट पर 135 रन बना लिए। उसके पास 22 रनों की बढ़त है। इंडिया ए गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए थे। अंत में आकिब नबी ने 2 विकेट झटककर वापसी कराई। भारतीय टेस्ट टीम के हिस्सा अंशुल कम्बोज और आकाशदीप को विकेट नहीं मिला। न्यूजीलैंड ए को कप्तान रीस मारियू और कर्टिस हीफी की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 39 ओवर में 132 रन जोड़े। इंडिया ए गेंदबाज 239 गेंद तक विकेट के लिए तरसते रहे। मुकेश चौधरी ने मारियू को आउट करे इंडिया ए को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद 40वें ओवर में आकिब नबी ने दो गेंदों पर दो विकेट झटके। उन्होंने जायडन लेनॉक्स और टिम रॉबिन्सन को पवेलियन भेज दिया। इससे न्यूजीलैंड ए का स्कोर 40 ओवर के बाद 3 विकेट पर 133 रन हो गया। नबी दूसरे दिन हैट्रिक पर होंगे। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन रीस मारियू ने 137 गेंद पर 76 रन बनाए। कर्टिस हीफी 108 गेंद पर 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

मैथ्यू बॉयल बगैर खाता खोले क्रीज पर हैं। जायडन लेनॉक्स और टिम रॉबिन्सन खाता नहीं खोल पाए। इंडिया ए के लिए आकिब नबी ने 2 और मुकेश चौधरी ने 1 विकेट लिए। आकाशदीप और अंशुल कम्बोज को विकेट नहीं मिला, लेकिन दोनों ने किफायती गेंदबाजी की। कम्बोज ने 10 ओवर में 23 और आकाशदीप ने 10 ओवर में 18 रन दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here