एनरिक नॉर्खिया चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर, साउथ अफ्रीका की टीम घोषित

0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के लिए साउथ अफ्रीका ने शनिवार (24 अगस्त) को स्क्वाड का ऐलान कर दिया। साउथ अफ्रीका की टीम ने 27 अक्टूबर से केपटाउन में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड में एक बदलाव किया। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ग्रोइन की चोट के कारण स्क्वाड से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह किसी खिलाड़ी की टीम में एंट्री नहीं हुई है।

नॉर्खिया को दूसरे गाकेबेरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट में ही चोट लग गई थी। साउथ अफ्रीका ने यह मैच पारी और 31 रनों से अपने नाम किया। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। साउथ अफ्रीका ने एनरिक नॉर्खिया की चोट पर कहा, ‘तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में हल्की चोट के कारण टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट बुधवार को गकेबेहरा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में गेंदबाजी करते समय लगी थी। गुरुवार को कराए गए स्कैन से चोट की गंभीरता का पता चला।’

साउथ अफ्रीका का स्क्वाड

एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, काइल वेरिन, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, डेन पैटरसन, सेनुरन मुथुसामी, गेराल्ड कोएत्जी।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

निक मैडिनसन, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, माइकल नेसर, जोश इंग्लिस, सैम हार्पर, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुह्नमैन, कूपर कोनोली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here