यश राठौड़ का शानदार फॉर्म जारी, लगातार दूसरी पारी में भी अर्धशतक

0

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट में इंडिया ए के लिए यश राठौड़ ने प्रभावित किया है। 26 साल के विदर्भ के इस बल्लेबाज ने पहली पारी में इंडिया ए के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। दूसरी पारी में सोमवार (26 अक्टूबर) को उन्होंने तेजतर्रार अर्धशतक जड़ा। हालांकि, उन्हें शतक से चूकने का मलाल होगा। तीसरे दिन चायकाल के बाद इंडिया ए बल्लेबाजी के लिए उतरी और तीसरी ही गेंद पर विकेट गिर गया। डीन फ्रॉक्सक्रॉफ्ट की गेंद पर यश राठौड़ ने मिचेल हे को कैच थमा दिया। उन्होंने 72 गेंद पर 8 चौके की मदद से 66 रन बनाए। यश ने देवदत्त पडिक्कल के साथ 142 गेंद पर 142 रन बनाए। इसमें उनका योगदान 66 गेंद पर 61 रनों का रहा। इसके बाद उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के साथ 10 गेंद पर 9 रन जोड़े।

यश राठौड़ ने पहली पारी में बनाए थे 44 रन, दूसरी में जड़ा अर्धशतक

यश राठौड़ ने पहली पारी में 49 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए थे। उनकी इस पारी के बदौलत इंडिया ए की टीम 100 आंकड़ा पार करके 113 रनों तक पहुंच पाई थी। आखिरी विकेट के लिए मुकेश चौधरी के साथ 23 गेंद पर 32 रन जोड़े थे। इसमें यश का 16 गेंद पर 32 रनों का योगदान था।

पडिक्कल का दोहरा शतक चूका, साई सुदर्शन भी शतकीय पारी से दूर

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने 340 गेंद पर 215 रनों की साझेदारी की। साई सुदर्शन ने 184 गेंद पर 91 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 248 गेंद पर 24 चौके और 3 छक्कों की मदद से 199 रन बनाए। तीसरे दिन चायकाल तक इंडिया ए ने दूसरी पारी में 90 ओवर में 5 विकेट पर 377 रन बना लिए। 173 रनों की बढ़त हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here