नई दिल्ली : देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक मैच के तीसरे दिन, सोमवार (26 अक्टूबर) को इंडिया ए की वापसी कराई। हालांकि, दोनों बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने के बावजूद अपने-अपने शतक से चूक गए। पडिक्कल दोहरा शतक पूरा नहीं कर सके, जबकि साई सुदर्शन शतकीय आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। पहली पारी में प्रभावित करने वाले यश राठौड़ ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़कर अपनी अच्छी लय बरकरार रखी। वहीं, कप्तान ध्रुव जुरेल दूसरी पारी में भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इन प्रदर्शनों के बीच इंडिया ए ने मुकाबले में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की।
इंडिया ए ने तीसरे दिन 2 विकेट पर 106 रन से आगे खेलना शुरू किया। देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने तीसरे विकेट के लिए 340 गेंद पर 215 रनों की साझेदारी की। इसमें पडिक्कल का 156 गेंदों पर 118 रनों का योगदान रहा। वहीं साई सुदर्शन ने 184 गेंद पर 91 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 184 गेंद पर 12 चौके लगाए। साई का विकेट 61वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा। इंडिया ए का स्कोर 225 रन था।
पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे ध्रुव जुरेल
साई सुदर्शन के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी के लिए आए। वह 12 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में वह 1 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद यश राठौड़ क्रीज पर आए। देवदत्त पडिक्कल के साथ उन्होंने 142 गेंद पर 142 रनों की साझेदारी की। पडिक्कल ने इस साझेदारी में 76 गेंद पर 81 रन बनाए। यश राठौड़ ने 66 गेंद पर 61 रन बनाए।
दोहरा शतक चूके देवदत्त पडिक्कल, 248 गेंदों पर ठोके 199 रन
देवदत्त पडिक्कल ने 248 गेंद पर 24 चौके और 3 छक्कों की मदद से 199 रन बनाए। तीसरे दिन चायकाल तक इंडिया ए ने दूसरी पारी में 90 ओवर में 5 विकेट पर 377 रन बना लिए। 173 रनों की बढ़त हो गई है। यश राठौड़ 70 गेंद पर 66 और वाशिंगटन सुंदर 2 रन बनाकर नाबाद रहे।


