सागर घाटगे से लेकर इशी मिश्रा तक, विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते खिताब

0

सीनियर पुरुष वर्ग में सागर घाटगे, जुनियर वर्ग में आर्यन कुमार सिंह एवं समाया पांडे तथा कैडेट वर्ग में आदित्य सोनी एवं इशी मिश्रा विजेता बने

रायपुर: छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से दिनांक 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित “UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026” में कल अंतिम दिन सीनियर पुरुष एकल वर्ग तथा जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट (UNDER-13) बालक एवं बालिका एकल वर्ग संपन्न हुयी।

उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि कल सीनियर पुरुष एकल वर्ग तथा जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट (UNDER-13) बालक एवं बालिका एकल वर्ग प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एस.पी. अग्रवाल जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा जी ने किया एवं विशेष अतिथि चार्टर्ड एकाउंटेंट दीपक जैन जी, हीरा ग्रुप के जनसंपर्क अधिकारी पंकज शुक्ला जी, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला जी एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की टेक्निकल कमेटी के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा जी थे। मंच पर अयोजन सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक विमल नायर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद ने किया।

प्रतियोगिता में कल खेले गये फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है:-
  • सीनियर पुरुष वर्ग:- विजेता – सागर घाटगे (रायपुर), उपविजेता – रामजी कुमार (रायपुर) 4-1
  • यूथ UNDER-17 (जुनियर) एकल बालक वर्ग:-
    विजेता – आर्यन कुमार सिंह (रायपुर), उपविजेता – दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर) 3-2
  • यूथ UNDER-17 (जुनियर) एकल बालिका वर्ग:-
    विजेता – समाया पांडे (रायपुर), उपविजेता – वेदी कछवाहा (रायपुर) 3-0
  • यूथ UNDER-13 (कैडेट) एकल बालक वर्ग:-
    विजेता – आदित्य सोनी (बिलासपुर), उपविजेता- विवान बैसवाड़े (रायपुर) 3-2
  • यूथ UNDER-13 (कैडेट) एकल बालिका वर्ग:-
    विजेता – इशी मिश्रा (रायपुर), उपविजेता – सौबाना रक्षिता (दुर्ग) 3-2

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर विमल नायर, सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी, शिशिर गुप्ता एवं पी.एन. मजुमदार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here