रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के 231 रन, छत्तीसगढ़ ने पहले दिन बनाए 35 रन

0
Jayant Yadav - 4 wickets
  • जयंत यादव ने झटके 4 विकेट, अजय मंडल को मिले 3 विकेट

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2026-27 में छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बीच चार दिवसीय मुकाबला 26 अक्टूबर से आंध्र प्रदेश के मुलापाडु स्थित डीवीआर स्टेडियम में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का यह तीसरा मुकाबला है। मैच के पहले दिन आंध्र प्रदेश की टीम 231 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में छत्तीसगढ़ ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए थे।

जयंत यादव और अजय मंडल की शानदार गेंदबाजी

मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पहली पारी में 73.2 ओवर बल्लेबाजी करते हुए सभी 10 विकेट खोकर 231 रन बनाए। आंध्र प्रदेश की ओर से एस. वी. राहुल ने सर्वाधिक 89 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शशिकांत ने 31 और शेख राशिद ने 24 रन बनाए।

छत्तीसगढ़ की ओर से जयंत यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए। अजय मंडल ने 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी पर अंकुश लगाया, जबकि धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने 2 विकेट प्राप्त किए।

Ajay Mandal – 3 wickets
पहले दिन छत्तीसगढ़ ने बनाए 35 रन

आंध्र प्रदेश की पहली पारी के 231 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे 13 रन बनाकर रन आउट हो गए।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक छत्तीसगढ़ ने 14 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए थे। अनुज तिवारी और मयंक वर्मा क्रीज पर मौजूद थे।

पहले दिन की समाप्ति पर छत्तीसगढ़ की टीम आंध्र प्रदेश के पहली पारी के स्कोर से 196 रन पीछे थी। मुकाबले के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ की नजरें मजबूत बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में बढ़त हासिल करने पर रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here