इशान किशन ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा भी टॉप-3 में; साहिबजादा फरहान का रिकॉर्ड टूटा

0

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेली गई अर्धशतकीय पारी के दौरान 5 छक्के और 5 चौके लगाए। इस तरह उन्होंने अपनी पारी में कुल 10 बाउंड्रीज जड़ीं और पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इशान अब टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में फरहान से आगे निकल गए हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन पहले स्थान पर कायम हैं।

इशान किशन ने तोड़ा साहिबजादा फरहान का रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास

इशान किशन ने कीवी टीम के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में खेली अपनी 61 रन की पारी के दौरान कुल 10 बाउंड्रीज लगाए और वो एक साल में टी20 में बाउंड्रीज लगाने के मामले में साहिबजादा फरहान से आगे निकल गए। इशान किशन ने साल 2026 में अब तक कुल 279 बाउंड्रीज लगाए हैं जबकि साहिबजादा फरहान ने साल 2025 में कुल 272 बाउंड्रीज लगाए थे। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर निकोलस पूरन मौजूद हैं जिन्होंने साल 2024 में कुल 330 बाउंड्रीज लगाए थे।

T20 में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-5 बैटर
  • 330 बाउंड्रीज: निकोलस पूरन (2024)
  • 298 बाउंड्रीज: एलेक्स हेल्स (2022)
  • 288 बाउंड्रीज: अभिषेक शर्मा (2026)
  • 279 बाउंड्रीज: इशान किशन (2026)
  • 272 बाउंड्रीज: साहिबजादा फरहान (2025)
इशान किशन ने की अभिषेक शर्मा की बराबरी, टी20 में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इशान किशन ने कीवी टीम के विरुद्ध 5वें टी20 मैच में 61 रन की पारी खेली और वो टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा के साथ आ गए। इशान ने साल 2026 में 15वीं बार 50 प्लस की पारी खेली और अभिषेक ने भी इस साल इतनी ही बार 50 प्लस की पारी खेली है। इशान किशन अब केएल राहुल और सूर्यकुार यादव से आगे निकल गए जिन्होंने साल 2022 में 14 बार 50 प्लस की पारी खेली थी। इस लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2026 में 18 बार टी20 में 50 प्लस की पारी खेली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here