नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेली गई अर्धशतकीय पारी के दौरान 5 छक्के और 5 चौके लगाए। इस तरह उन्होंने अपनी पारी में कुल 10 बाउंड्रीज जड़ीं और पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इशान अब टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में फरहान से आगे निकल गए हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन पहले स्थान पर कायम हैं।
इशान किशन ने तोड़ा साहिबजादा फरहान का रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास
इशान किशन ने कीवी टीम के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में खेली अपनी 61 रन की पारी के दौरान कुल 10 बाउंड्रीज लगाए और वो एक साल में टी20 में बाउंड्रीज लगाने के मामले में साहिबजादा फरहान से आगे निकल गए। इशान किशन ने साल 2026 में अब तक कुल 279 बाउंड्रीज लगाए हैं जबकि साहिबजादा फरहान ने साल 2025 में कुल 272 बाउंड्रीज लगाए थे। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर निकोलस पूरन मौजूद हैं जिन्होंने साल 2024 में कुल 330 बाउंड्रीज लगाए थे।


