यशस्वी जायसवाल का बल्ला फिर गरजा, 119 गेंदों में ठोका शतक

0

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार (3 नवंबर) को इंडिया ए के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़कर अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। क्राइस्टचर्च में बारिश के कारण चौथे दिन का पहला सत्र पूरी तरह धुल गया, लेकिन दूसरे सत्र में खेल शुरू होते ही जायसवाल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। साई सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि देवदत्त पडिक्कल गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जायसवाल ने यश राठौड़ के साथ पारी को संभाला और दोनों के बीच 200 से अधिक रनों की शानदार साझेदारी हुई। इस दौरान जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया।

यशस्वी जायसवाल का पिछली 7 पारियों में 4 बार खाता नहीं खुला नहीं था। ऐसे में नवंबर के अंत में होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले उनकी फॉर्म को लेकर चिंताएं थीं, जिसे उन्होंने ताबड़तोड़ शतक जड़कर खत्म कर दिया। जायसवाल तीसरे दिन 20 रन बनाकर क्रीज पर थे। चौथे दिन उन्होंने 68 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद शतक तक पहुंचने के लिए 51 गेंद लिए।

119 गेंदों में यशस्वी का शतक

यशस्वी जायसवाल ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को 39वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर शतक पूरा किया। उन्होंने 119 गेंद पर शतक पूरा कर लिया। इससे पहले जायसवाल ने 3 पारियों में 17, 5 और 0 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक इंडिया ए ने 46 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बना लिए थे। यशस्वी जायसवाल 140 गेंद पर 13 चौके और 5 छक्कों की मदद से 132 और यश राठौड़ 104 गेंद पर 8 चौके की मदद से 84 रन बनाकर खेल रहे थे।

इंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की पहली पारी 424 रन पर समाप्त

इंडिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार, 2 नवंबर को न्यूजीलैंड ए पहली पारी में 132.5 ओवर में 424 रनों पर आउट हो गई। उसे 74 रनों की बढ़त हासिल हुई। मैथ्यू बॉयल ने शतक जड़ा और डीन फॉक्सक्राफ्ट शतक से चूक गए। भारत के लिए मुकेश कुमार ने 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here