किंग कोहली का दबदबा कायम, 38 की उम्र में भी दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार

0

नई दिल्ली : कुछ खिलाड़ी क्रिकेट खेलते हैं, जबकि कुछ अपने प्रदर्शन से इतिहास रच देते हैं। विराट कोहली ऐसे ही चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने बल्ले के दम पर करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाई और अपने जुनून, जज्बे तथा संघर्ष से हर पीढ़ी को प्रेरित किया। भारतीय क्रिकेट के इस दिग्गज सितारे का आज, 5 नवंबर 2026 को 38वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने करियर में तमाम चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करते हुए सफलता की नई इबारत लिखी है। दिल्ली की गलियों से शुरू हुआ उनका क्रिकेट सफर आज विश्व क्रिकेट के सुनहरे इतिहास का अहम हिस्सा बन चुका है।

विराट कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे इंटरनेशनल खेलते हैं। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल और फिर 2025 में टेस्ट से उन्होंने संन्यास ले लिया था। बढ़ती उम्र के साथ पिछले कुछ सालों में विराट कोहली का खेल लगातार और निखार के साथ सामने आता रहा है। 2020, 21, 22 में एक परिश्रम के दौर के बाद 2023 में विराट ने दो धुआंधार वापसी की, उसने ही उनको 2023 वनडे वर्ल्ड कप में गोल्डन बैट के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनाया।

2008 से 2026 तक वनडे में विराट कोहली का सफर, साल-दर-साल आंकड़ों की पूरी कहानी
साल मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक सर्वोच्च स्कोर
2008 5 5 159 31.80 66.50 0 1 54
2009 10 8 325 54.16 84.41 1 2 107
2010 25 24 995 47.39 85.21 3 7 118
2011 34 34 1,381 47.62 86.23 4 8 117
2012 17 17 1,026 68.40 93.68 5 2 183
2013 34 30 1,268 52.83 101.27 4 7 115
2014 21 20 1,054 58.55 92.86 4 3 139
2015 20 20 623 36.54 88.37 2 1 138
2016 10 10 739 92.37 100.00 3 4 154*
2017 26 26 1,460 76.84 99.16 6 7 131
2018 14 14 1,202 133.55 102.50 6 3 160*
2019 26 25 1,377 59.56 96.38 5 7 123
2020 9 9 431 47.88 92.29 0 5 89
2021 3 3 129 43.00 86.58 0 3 66
2022 11 11 302 27.45 87.03 1 2 113
2023 24 24 1,377 72.47 99.14 6 8 166*
2024 3 3 58 19.33 84.06 0 0 24
2025 13 13 651 65.10 96.16 3 4 135
2026 10 10 626 69.00 120.61 2 4 139*

2023, 2024, 2025 और 2026 के आंकड़े दर्शाते हैं कि विराट कोहली के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। उनके वनडे आंकड़े बताते हैं कि उनका प्रदर्शन बढ़ती उम्र के साथ निखरता जा रहा है। अब उस आंकड़े की बात करते हैं जो उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाता है।

विराट कोहली का दबदबा आज भी कायम क्यों?

विराट कोहली को चेज मास्टर की उपाधि मिली है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले वनडे में ही 74 रन की बेहतरीन पारी खेली और सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह वनडे इंटरनेशनल में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। विराट ने अपने वनडे करियर में पहली पारी में 6442 रन (137 पारी में) बनाए हैं। जबकि दूसरी पारी में उनके नाम 8741 रन (170 पारी में) दर्ज हो गए हैं। उनके यही आंकड़े उन्हें आज भी किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाते हैं।

ODI में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप 5 खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच पारी रन 50s 100s 0s
विराट कोहली 177 170 8741 46 30 4
सचिन तेंदुलकर 236 232 8720 52 17 15
रोहित शर्मा 168 164 6801 40 19 11
सनथ जयसूर्या 214 210 5742 30 10 20
जैक्स कैलिस 169 158 5575 45 5 7
विराट कोहली के करियर रिकॉर्ड पर एक नजर
फॉर्मेट मैच पारियां रन औसत शतक अर्धशतक
टी20 (T20) 430 413 14,218 42.44 10 110
वनडे (ODI) 318 306 15,183 58.84 55 80
टेस्ट (Test) 123 210 9,230 46.85 30 31
खास उपलब्धियां:
  • टी20: 125 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4,188 रन, 1 शतक और 38 अर्धशतक।
  • वनडे: दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी।
  • टेस्ट: भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज।

विराट कोहली आज भारतीय खेल जगत के सिर्फ सितारे नहीं हैं, बल्कि हर उस परिवार का हिस्सा हैं जो क्रिकेट को पसंद करता है। विराट का करियर कई उतार-चढ़ाव, विवादों से भरा रहा। उनके सामने कई मुश्किलें भी आईं, लेकिन उन्होंने अपने जुनून और जज्बे के साथ कोई समझौता नहीं किया। उनकी कहानी सिर्फ शतकों, ट्रॉफियों और रिकॉर्डों की कहानी नहीं है। यह कहानी है अनुशासन की, मेहनत की, मुश्किल वक्त में खुद पर भरोसा रखने की और हर बार पहले से बेहतर बनने की।

विराट कोहली की आक्रामकता में जीत की भूख दिखती है, उनकी मेहनत में समर्पण दिखता है और उनकी कामयाबी में उन लाखों युवाओं के सपनों की झलक है, जो किसी दिन अपने क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं। क्रिकेट जगत के इस अनमोल सितारे को जन्मदिन मुबारक हो! हर भारतीय क्रिकेट फैन की यह चाहत होगी कि उनका बल्ला यूं ही चमकता रहे और उनका जुनून आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here