यश ढुल ने अपनी नाबाद पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, कप्तान प्रियांश आर्य ने 32 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके अलावा नीतिश राणा ने 35 रन, सार्थक रंजन ने 25 रन और तेजस्वी दहिया ने 20 रन का योगदान दिया। अंत में हिम्मत सिंह ने चार गेंदों में दो छक्कों की मदद से 13 रन बनाकर टीम का स्कोर 240 तक पहुंचाया।
सुखदीप बाजवा-साहिल भास्कर ने गेंद से दिखाया दम, चटकाए दो-दो विकेट
पंजाब की ओर से सुखदीप बाजवा और साहिल भास्कर ने दो-दो विकेट हासिल किए। हालांकि, पंजाब के गेंदबाजों ने 13 अतिरिक्त वाइड रन भी दिए। फिर 241 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 17.5 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। विहान मल्होत्रा ने 23 रन और अनमोलप्रीत सिंह ने 27 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद मयंक यादव ने पंजाब को झटके दिए।


