नेपाल के खिलाफ इंडिया ए की संभावित प्लेइंग इलेवन में युवा सितारों को मौका

0

नई दिल्ली : एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर, शुक्रवार को नेपाल के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इस टूर्नामेंट के लिए चुनी गई भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और नेपाल के खिलाफ उसे जीत का दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, भारतीय टीम नेपाल को हल्के में लेने की गलती नहीं करना चाहेगी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरने की रणनीति बना सकता है।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में अभिषेक-वैभव की जोड़ी करेगी ओपनिंग

नेपाल के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन किस तरह की हो सकती है आइए इसके बारे में जानते हैं। नेपाल के खिलाफ भारत के लिए पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी करते हुए नजर आएंगे जबकि तीसरे नंबर पर प्रभसिमरन सिंह हो सकते हैं जो विकेटकीपिंग की भी भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि टीम में कुमार कुशाग्र भी हैं, लेकिन इस बात की संभावना ज्यादा है कि प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया जाएगा।

तिलक की टीम में तीन तेज गेंदबाजों को मिल सकती है जगह

बैटिंग लाइनअप में चौथे नंबर पर कप्तान तिलक वर्मा खुद होंगे तो वहीं आयुष बदोनी को 5वें नंबर पर मौका दिया जा सकता है। टीम में फिनिशर की भूमिका में रिंकू सिंह होंगे जो छठे नंबर पर खेल सकते हैं तो वहीं टीम में दो स्पिन ऑलराउंडर को शामिल किया जा सकता है जिसमें शाहबाज अहमद और हर्ष दुबे होंगे जो निचले क्रम पर अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। तेज गेंदबाज के रूप में टीम में हर्षित राणा, अरशद खान और प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है।

नेपाल के खिलाफ मैच के लिए इंडिया ए की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, रिंकू सिंह, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान, प्रिंस यादव।

एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 के लिए इंडिया ए की टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह ( उप-कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बदोनी।

एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 के लिए नेपाल की टीम

संदीप लामिचाने (कप्तान), बसीर अहमद, अर्जुन कुमाल, नंदन यादव, पवन सर्राफ, ललित राजबंशी, लोकेश बम, कुशल भुरतेल, सोमपाल कामी, दीपक डुमरे, संदीप जोरा, अभिशेष गौतम, इशान पांडे, राशिद खान, देव खनाल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here