भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के बाद बदली रैंकिंग, बुमराह शीर्ष पर; यशस्वी टॉप-5 से बाहर

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत के लिए इसके बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल की रेस में बने रहने की राह भी और मुश्किल हो चुकी है। वेलिंगटन में खेले गए पहले मुकाबले में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह अव्वल रहे तो बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड के हेनरी निकल्स ने बाजी मारी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के बाद टॉप 5 गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह 5 विकेट लेकर नंबर 1 पर रहे। वहीं आकाशदीप, अंशुल कम्बोज और प्रसिद्ध कृष्णा 3-3 विकेट लेकर क्रमश: दूसरे, तीसरे व चौथे पर रहे। अगर बल्लेबाजों की बात करें तो न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में नाबाद 175 रन बनाने वाले हेनरी निकल्स 206 रन के साथ नंबर 1 बल्लेबाज रहे।

वहीं भारत के लिए शतक जड़ने वाले केएल राहुल और ऋषभ पंत भी टॉप 5 बल्लेबाजों में शामिल हैं। इस लिस्ट में राहुल 136 रन बनाकर तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत से आगे रहे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ग्लेन फिलिप्स रहे जिन्होंने पूरे मैच में कुल 144 रन बनाए और न्यूजीलैंड के लिए मैच बचाने में भी अहम भूमिका निभाई। 85 रन की पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल टॉप 5 की लिस्ट से बाहर रहे।

भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के बाद टॉप 5 बैटर
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
हेनरी निकोल्स 1 2 206 206.00 52.28 24 0
ग्लेन फिलिप्स 1 2 144 144.00 42.11 16 0
केएल राहुल 1 1 136 136.00 46.90 9 2
ऋषभ पंत 1 1 128 128.00 83.66 10 6
शुभमन गिल 1 1 98 98.00 67.12 9 2
भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के बाद टॉप 5 बॉलर
गेंदबाज मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
जसप्रीत बुमराह 1 49.0 294 5 26.80 134 1 0
आकाश दीप 1 43.0 258 3 33.33 100 0 0
अंशुल कंबोज 1 45.0 270 3 38.00 114 0 0
प्रसिद्ध कृष्णा 1 45.0 270 3 41.00 123 0 0
ग्लेन फिलिप्स 1 24.0 144 3 51.33 154 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here