प्रियांश आर्या का तूफानी धमाका, 181 रन की पारी से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

0

नई दिल्ली : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के एलीट ग्रुप-बी मुकाबले में दिल्ली ने तमिलनाडु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 275 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने महज 68 गेंदों पर 181 रन की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इस प्रदर्शन के साथ वह टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए और उन्होंने क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, प्रियांश विश्व रिकॉर्ड से चूक गए। टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड लुहान डी प्रेटोरियस के नाम है, जिन्होंने 188 रन बनाए हैं।

प्रियांश आर्या ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 19 छक्के लगाए। उन्होंने इसी के साथ एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के फिन एलन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। वहीं केएल राहुल को भी प्रियांश ने पीछे छोड़ा। इससे पहले भारतीयों में टी20 की सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था। उन्होंने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद रहते हुए 152 रन बनाए थे।

टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
खिलाड़ी रन गेंदें चौके छक्के स्ट्राइक रेट टीम विपक्षी टीम मैदान मैच की तारीख
लुहान डी प्रेटोरियस 188* 79 15 13 237.97 टाइटन्स नाइट्स ब्लोमफोंटेन 2 अक्टूबर 2026
प्रियांश आर्या 181 68 7 19 266.18 दिल्ली तमिलनाडु इंदौर 24 नवंबर 2026
क्रिस गेल 175* 66 13 17 265.15 आरसीबी वॉरियर्स बेंगलुरु 23 अप्रैल 2013
एरोन फिंच 172 76 16 10 226.31 ऑस्ट्रेलिया जिम्बाब्वे हरारे 3 जुलाई 2018
हमजा खान 164* 65 9 15 252.30 रवांडा आइवरी कोस्ट गाबोरोन (ओवल 1) 24 मई 2026
करणबीर सिंह 164 57 18 12 287.71 ऑस्ट्रिया हंगरी स्ज़ोडलिगेट 28 जून 2026
हैमिंलटन मसाकाद्जा 162* 71 14 11 228.16 माउंटेनियर्स ईगल्स बुलावायो 11 फरवरी 2016
हजरतुल्लाह जजई 162* 62 11 16 261.29 अफगानिस्तान आयरलैंड देहरादून 23 फरवरी 2019
साहिबजादा फरहान 162* 72 14 11 225.00 पेशावर क्वेटा मुल्तान 21 मार्च 2025
डेवाल्ड ब्रेविस 162 57 13 13 284.21 टाइटन्स नाइट्स पॉटचेफस्ट्रूम 31 अक्टूबर 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here