नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन टेस्ट के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शुभमन गिल अब भी शीर्ष पर कायम हैं। गिल ने इस मुकाबले में 98 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं, 85 रन बनाने वाले भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने रनों के मामले में ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, पंत ने इसी टेस्ट में 128 रनों की पारी खेली थी, लेकिन कुल रनों के आधार पर यशस्वी उनसे आगे निकल गए।
शुभमन गिल के नाम अब तक WTC के मौजूदा संस्करण में 11 मैच खेलते हुए 18 पारियों में 1122 रन दर्ज हैं। वहीं केएल राहुल 21 पारियों में 1067 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में अब तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। यशस्वी के नाम 21 पारियों में 875 रन दर्ज हैं। जबकि ऋषभ पंत ने मौजूदा संस्करण में अब तक 15 पारियों में 824 रन बनाए हैं।
भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था। फिर भी वह मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं। जडेजा ने अब तक मौजूदा संस्करण में 11 मैच खेलते हुए 18 पारियों में 790 रन बनाए हैं। छठे स्थान पर ध्रुव जुरेल हैं जिन्होंने 13 पारियों में 508 रन बनाए हैं।
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 भारतीय
| खिलाड़ी | मैच | पारियां | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | गेंदें | स्ट्राइक रेट | 100s | 50s | 0s | 4s | 6s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| शुभमन गिल | 11 | 18 | 2 | 1122 | 269 | 70.12 | 1766 | 63.53 | 5 | 3 | 0 | 126 | 17 |
| केएल राहुल | 12 | 21 | 1 | 1067 | 137 | 53.35 | 2187 | 48.78 | 4 | 4 | 0 | 121 | 10 |
| यशस्वी जायसवाल | 12 | 21 | 0 | 875 | 175 | 41.66 | 1247 | 70.16 | 3 | 4 | 4 | 135 | 6 |
| ऋषभ पंत | 9 | 15 | 0 | 824 | 134 | 54.93 | 1051 | 78.40 | 3 | 5 | 0 | 80 | 32 |
| रविंद्र जडेजा | 11 | 18 | 5 | 790 | 107* | 60.76 | 1416 | 55.79 | 2 | 6 | 0 | 73 | 13 |
| ध्रुव जुरेल | 8 | 13 | 2 | 508 | 125 | 46.18 | 782 | 64.96 | 2 | 2 | 1 | 54 | 7 |
| वाशिंगटन सुंदर | 9 | 14 | 3 | 441 | 101* | 40.09 | 936 | 47.11 | 1 | 1 | 1 | 33 | 10 |
| देवदत्त पडिक्कल | 3 | 4 | 0 | 408 | 167 | 102.00 | 673 | 60.62 | 2 | 1 | 0 | 43 | 1 |
| साई सुदर्शन | 6 | 11 | 0 | 302 | 87 | 27.45 | 780 | 38.71 | 0 | 2 | 2 | 38 | 0 |
| करुण नायर | 4 | 8 | 0 | 205 | 57 | 25.62 | 390 | 52.56 | 0 | 1 | 1 | 29 | 0 |


