नई दिल्ली : आईपीएल की ओर से आगामी नीलामी को लेकर बड़ा और अहम ऐलान किया गया है। अगले महीने होने वाली आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की सूची सामने आ गई है। इस बार कुल 17 देशों के 1220 खिलाड़ियों ने अपना नाम पंजीकृत कराया है। हालांकि, इनमें से सभी खिलाड़ियों को नीलामी में बिकने का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि आईपीएल की सभी टीमों के पास मिलाकर केवल 66 स्लॉट ही खाली हैं। ऐसे में इन सीमित स्थानों के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) नीलामी से पहले खिलाड़ियों की इस सूची को और छोटा कर सकता है।
16 दिसंबर को सजेगा आईपीएल ऑक्शन का मंच, फ्रेंचाइजी करेंगी खिलाड़ियों पर दांव
अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए 16 दिसंबर को नीलामी गोवा में होगी, इसका ऐलान बीसीसीआई ने पहले ही कर दिया है। इस बार कुल मिलाकर 1,220 खिलाड़ियों ने अपने नाम के लिए दिए हैं। इसमें 939 भारतीय खिलाड़ी और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात ये है कि अभी जब रिटेंशन हुआ था, तब सभी दस टीमों ने मिलकर 184 खिलाड़ियों को अपने ही पास रखने का फैसला किया था। अब केवल अधिक से अधिक 66 स्लॉट ही खाली हैं, इसमें से 25 विदेशी स्लॉट हैं, बाकी भारतीय खिलाड़ी चुने जाएंगे।
आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलिया का जलवा, रजिस्ट्रेशन कराने में सभी देशों से आगे
इस बीच आईपीएल की ओर से बताया गया है कि रजिस्टर्ड प्लेयर्स की लिस्ट में 184 कैप्ड, 994 अनकैप्ड खिलाड़ी और एसोसिएट नेशंस के 42 खिलाड़ी शामिल हैं। अनकैप्ड प्लेयर्स में 925 भारतीय हैं, जिनमें 127 ऐसे हैं, जो पिछले IPL सीजन में खेल चुके हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के 53 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जो सबसे ज्यादा है। इसके बाद साउथ अफ्रीका के 40, वेस्ट इंडीज के 36, न्यूजीलैंड के 25 और अफगानिस्तान के 23 खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में एसोसिएट नेशंस के खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिसमें USA ने 13 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। UAE और नेपाल ने 10-10 रजिस्ट्रेशन किए हैं।
आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले जानिए किस टीम के पास कितने स्लॉट खाली
इस बार सबसे ज्यादा स्लॉट दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के पास खाली हैं। इन टीमों को नौ-नौ खिलाड़ी नीलामी के दिन खरीदने होंगे, तभी उनका स्क्वाड पूरा होगा। सीएसके, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को 6-6 प्लेयर्स खरीदने हैं। एलएसजी की टीम 7 खिलाड़ियों को चुनेगी। जीटी यानी गुजरात टाइटंस के पास केवल तीन स्लॉट खाली हैं। केकेआर की टीम आठ और एलएसजी की टीम सात प्लेयर्स को खरीदेगी। आरसीबी के पास केवल 5 ही स्लॉट खाली बचे हैं।


