India vs New Zealand : दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246/5 पर खेल खत्म

0

नई दिल्ली : कप्तान टॉम लैथम और विकेटकीपर टॉम ब्लेंडल के अर्धशतक के कारण भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पलड़ा भारी है। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुक्रवार (27 नवंबर) को भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने खेल समाप्त होने तक 85 ओवर में 5 विकेट पर 246 रन बनाए। टॉम ब्लंडेल 53 और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर क्रीज पर।

तीसरे सत्र में केवल डेरिल मिचेल आउट हुए। उन्होंने 31 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर को विकेट मिला। दूसरे सत्र में टॉम लैथम 59, हेनरी निकोल्स 16 और रचिन रविंद्र बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। आकाशदीप को 2 और अंशुल कम्बोज को 1 विकेट मिला। पहले सत्र में डेवोन कॉनवे को गुरनूर बराड़ ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 31 रन बनाए। भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को मौका मिला। न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं हुआ। वेलिंग्टन में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। इससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के पहुंचने की राह काफी कठिन हो गई।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

भारत की प्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाशदीप, अंशुल कम्बोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here