नई दिल्ली : टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा 568 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उनके बाद लिस्ट में भारतीयों के मामले में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। कोहली ने टी20 क्रिकेट में अब तक 460 छक्के लगाए हैं। वहीं मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल के कप्तान और भारत की टी20 टीम के स्टार ओपनर संजू सैमसन अब विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। संजू सैमसन के नाम अब तक कुल 456 टी20 छक्के दर्ज हो चुके हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में वह 5 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा के बाद टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। विराट कोहली सिर्फ आईपीएल में टी20 क्रिकेट खेलते हैं, ऐसे में संजू सैमसन आराम से विराट का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव का जलवा, छक्कों के मामले में अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव और पांचवें नंबर पर धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूद हैं। अभिषेक शर्मा ने अब तक भारत के लिए और सभी टी20 क्रिकेट में मिलाकर 430 छक्के लगाए हैं। जबकि सूर्यकुमार यादव 446 छक्के टी20 फॉर्मेट में लगा चुके हैं। इस लिस्ट में पांचवें के बाद इशान किशन छठे पर हैं जिनके नाम अब तक 364 टी20 छक्के दर्ज हैं। वहीं केएल राहुल 363 के साथ 7वें स्थान पर हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 भारतीय बल्लेबाज
| खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | 6s | 4s | औसत | स्ट्राइक रेट | 100s | 50s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| रोहित शर्मा | 472 | 459 | 12531 | 568 | 1131 | 30.94 | 135.64 | 8 | 84 |
| विराट कोहली | 430 | 413 | 14218 | 460 | 1283 | 42.44 | 135.88 | 10 | 110 |
| संजू सैमसन | 371 | 354 | 9474 | 456 | 816 | 30.36 | 141.36 | 8 | 60 |
| सूर्यकुमार यादव | 379 | 352 | 9943 | 446 | 983 | 34.76 | 153.7 | 6 | 67 |
| अभिषेक शर्मा | 222 | 218 | 6634 | 430 | 620 | 33 | 179.2 | 11 | 40 |
| इशान किशन | 268 | 259 | 7609 | 364 | 757 | 31.57 | 145.54 | 7 | 45 |
| केएल राहुल | 253 | 240 | 8718 | 363 | 751 | 42.73 | 138.73 | 8 | 73 |
| एमएस धोनी | 405 | 355 | 7628 | 350 | 529 | 37.57 | 135.63 | 0 | 28 |
| श्रेयस अय्यर | 280 | 273 | 7792 | 341 | 646 | 34.78 | 139.64 | 5 | 51 |
| हार्दिक पंड्या | 338 | 294 | 6344 | 340 | 475 | 29.64 | 144.21 | 0 | 26 |


