विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भेल ब्वायज दूसरे दौर में

0

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेपी यादव की अगुवाई में भेल ब्वायज ने आरएससी इलेवन को 9 विकेट से हराकर यहॉ खेली जा रही विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में गोपाल पाण्डे फैंस क्लब, एमके इलेवन, आरजेआई इलेवन व एमसीजी इलेवन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्रतियोगिता के दूसरे दौर में जगह बनाई। भेल के एफ सेक्टर, बरखेडा खेल मैदान पर खेली जा रही स्पर्धा में रविवार के दिन दर्शकांे से खचाखच भरे मैदान पर भेल ब्वायज का प्रतिनिनिधत्व कर रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेपी यादव मुख्य आकर्षण रहे। आरएससी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भेल ब्वायज के विरूद्ध 4 विकेट खोकर 94 रन बनाए। आरएससी से उदय ने 29, सचिन ने 22, संतोष ने 18 व फरहाज ने 16 रन की पारियॉ खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए भेल ब्वायज ने मात्र 6.1 ओवर में एक विकेट खोकर जीत के लिए आवश्यक रन बना लिये। भेल ब्वायज की ओर से योगेश पाण्डे ने 6 छक्को की मदद से नाबाद 42, मनोज ने नाबाद 31 व जेपी यादव ने 10 रन बनाए। भेल ब्वायज ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।

दूसरे मैच मेें गोपाल पाण्डे फैंस क्लब ने बनारसी इलेवन के खिलाफ सारे विकेट खोकर 60 रन बनाए। गोपाल पाण्डे क्लब से नीरज ने नाबाद 15, अनुज ने 13 व नितिन ने 10 रन बनाए। बनारसी इलेवन की ओर से राज ने 4, नीरज व रविन्द्र ने 2-2 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोपाल पाण्डे क्लब की कसी हुई गेंदबाजी व फिल्डिंग के सामने बनारसी इलेवन निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 50 रन पर ही बना सकी। शैलेष ने ही केवल दोहरी संख्या 13 रन तक पहुॅचे। विजेता टीम से कलीम ने 2 विकेट चटकाए। एक अन्य मैच में पहले खेलते हुए रॉयल इलेवन ने एमके इलेवन के विरूद्ध 5 विकेट पर 59 रन बनाए। जिसमें रितेश ने 16 व शशि ने 13 रन बनाए। एमके इलेवन की ओर से फैजी ने 2, दीपक व कपिल ने 1-1 विकेट लिया। सलामी बल्लेबाज आयुष 22 नाबाद व कपिल 18 की आकर्षक बल्लेबाजी की मदद से एमके इलेवन ने 1 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल किया।

चौथे मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए आरजेआई इलेवन ने एमएफटी इलेवन के खिलाफ यासिर 24 व इरफान 15 रनों के योगदान के सहारे निर्धारित आवरांे में विकेट पर 67 रन बनाए। एमएफटी इलेवन से धवन ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एफएफटी इलेवन अशोक 5 विकेट की घातक गेंदबाजी के सामने केवल 31 रनों पर सिमट गई। आज के अंतिम मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए तनीषा इलेवन ने 6 विकेट पर 63 रन बनाए। लोकेश व सोनू ने क्रमशः 23 व 20 रनों का योगदान दिया। एमसीजी की ओर से बब्बन ने 3 व मोईन ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए एमसीजी ने सलामी बल्लेबाज मोईन के धुंआधार 30 रनों की पारी के सहारे मात्र 7वंे ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज की।