मनीष जोगी ने डिस्कस थ्रो में जीता रजत पदक

0

भोपाल। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में चल रही 33वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आज मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी मनीष जोगी ने डिस्क्स थ्रो का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए डिस्कस थ्रो (चक्का प्रक्षेपण) में मनीष जोगी ने 47.46 मीटर चक्का फेंक कर रजत पदक जीता। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी लगातार पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं।