रतलाम कार्पोरेशन ओर ईएमई सेंटर बैरागढ पुरूष वर्ग के फायनल में

0

भोपाल। रतलाम कार्पोरेशन ने गत विजेता एलएनआईपीई को 81-63 से तथा ईएमई सेंटर बैरागढ ने सतना जिला को 79-46 अंकों से हराकर यहॉ खेली जा रही 68वी मप्र सीनियर स्टेट बास्केटबाल चैम्पियनशिप के पुरूष वर्ग के फायनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग का फायनल गत विजेता एलएनआईपीई व इंदौर कार्पोरेशन के मध्य खेला जायेगा। आज मैचों के दौरान खिलाडियों का परिचयन भेल लेडीज क्लब की अध्यक्षा डॉ प्रतिभा ठाकुर, श्रीमती राजीव सिंह, श्रीमती डीडी पाठक, श्रीमती माथुर, श्रीमती मिश्रा, डीएसओ जोस चाको, एजीएम एमके अजवानी, सीएस जायसवाल, आईजी प्रमोद पाण्डे व समाजसेवी व वरिष्ठ बास्केटबाल खिलाडी राकेश भदौरिया से कराया गया। स्पर्धा भेल के आगा क्लब, पिपलानी ए सेक्टर व भेल स्पोर्ट्स क्लब, बरखेडा में खेली जा रही है।
पुरूष वर्ग के पहले सेमीफायनल में अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों से सजी रतलाम कार्पोरेशन पहले क्वार्टर में 15-17 अंकों से पीछे थी। दूसरे क्वार्टर में उन्होंने शानदार डिफंेस किया तथा सटीक लॉग शूटिंग से अंक बनाते हुए 37-31 अंक की बढत बनाई। पूरे मैच में रतलाम के लंबे कद के खिलाडी अंकित परिहार ने उत्कृष्ट रिबाउंडिग तथा अंडर बास्केट शॉट से अंक जुटाकर टीम को लगातार बढत दिलाई। एलएनआईपीई के खिलाडी पूरे समय अंतरराष्ट्रीय खिलाडी प्रकाश मिश्रा को रोकने की कोशिश करते रहे लेकिन प्रकाश ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए 4 थ्री पाईंट सहित सर्वाधिक 28 अंक बनाए। हर्ष ने 21, अंकित व अमित कनर्जी ने 13-13 अंक बटोरे। एलएनआईपीई से कमल ने 18 अंक बनाए। अंततः रतलाम ने 81-63 अंकों से मुकाबला जीतकर फायनल में प्रवेश किया।
युवा खिलाडियों से सुसज्जित ईएमई सेंटर के जवानों को सतना जिले के खिलाफ जीत हासिल करने में अधिक मेहनत नहीं करनी पडी। मध्यांतर तक ईएमई 47-25 अंकांे से आगे थी। पूरे मैच में ईएमई के खिलाडियों से अपनी शानदार लॉग शूटिंग व फास्टब्रेक से स्कोर बोर्ड को गतिमान बनाए रखा। कोच असदउल्ला ने पूरे मैच में अपनी सभी खिलाडियों को रेस्ट दे-दे कर कोर्ट पर उतारा, जिससे उनके खिलाडियों से पूरे दमखम से अफेंस व डिफेंस किया। विजेता टीम से लक्ष्मण थापा ने 29 (5 थ्री पाईंट), निशाद ने 11 अंक बनाए। सतना की ओर से शुभम ने 19 अंक बनाए।
महिला वर्ग के सेमीफायनल में गत विजेता एलएनआईपीई, ग्वालियर ने आसानी से भोपाल जिला को 54-33 अंको से हराया। अनुभवी एलएनआईपीई की खिलाडियों से पूरे मैेच के दौरान तेज तर्रार खेल दिखाया तथा अच्छी लांग शूटिंग की। मध्यांतर तक ही वे 33-13 अंकों से आगे हो गई थी। विजेता टीम की ओर से नीमा ने 20 तथा पराजित भोपाल जिला से शिवानी वर्मा ने 11 अंक का योगदान दिया। दूसरे सेमीफायनल में इंदौर कार्पोरेशन ने ग्वालियर कार्पोरेशन को 58-38 अंकों से हराकर फायनल में स्थान बनाया। हाफ टाईम तक विजेता टीम 24-17 से आगे थी। अंतिम दो क्वार्टर में भी इंदौर टीम ने अच्छे तालमेल से खेलते हुए ग्वालियर को कभी भी मैच में आने का मौका नहीं दिया। इंदौर की ओर से जूनियर इंटरनेशनल असमत ने 18 अंक तथा राजवी ने 13 अंक बनाए। ग्वालियर से वंशिका ने 11 अंक का योगदान टीम को दिया।