नित्यता जैन ने नेशनल चैंपियन ज्योत्स्ना को हराया

0

इंदौर। ओड़ीसा में चल रहे नेशनल स्कूल चैस चैंपियनशिप में डीपीएस इंदौर एवं म.प्र. की 14 वर्षीय 1845 अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग प्राप्त शतरंज खिलाडी नित्यता जैन ने अंडर 15 बालिका वर्ग के छठे राउंड में सफ़ेद मोहरों से खेलते हुए 2017 की नेशनल अंडर 13 बालिका शतरंज चैंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय रेटिंग में अपने से 100 पॉइंट्स ज्यादा 1945 फिडे रेटिंग प्राप्त शतरंज खिलाडी टॉप सीडेड ज्योत्स्ना एल. को आसानी से हरा दिया। इसके पूर्व इसी खिलाड़ी से विगत नेशनल्स में नित्यता 2-3 बार हार चुकी है, लेकिन पूर्व में हुई गलतियों से सबक लेकर उसने इस बार उसने अच्छी तैयारी कर ओपनिंग से ही अपनी पोजीशन अच्छी कर ली थी जिसके कारण ज्योत्स्ना ने 3 बार नित्यता को ड्रा आफर किया जिसे नित्यता ने ठुकराते हुये जीत के लिए खेला और अंततः वह सफल हुई। यह जीत इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि नित्यता जैसे म.प्र. के खिलाड़ी अब शतरंज में तमिलनाडु एवं अन्य अग्रणी प्रदेशों का दम्भ तोड़ने में सफल हो रहें हैं। इस टूर्नामेंट में पूरे भारत से आये हुए लगभग 800 खिलाडी विभिन्न आयु वर्गों में भाग ले रहे हैं। छठवे राउंड तक नित्यता ने 4 गेम जीत कर एवं 1 गेम ड्रा कर 4.5 अंक बना लिये हैं।