मीडिया इलेवन ने आईएएस को हराकर दोस्ताना सीरीज का टी-20 मुकाबला जीता

0

भोपाल। आईएएस और मीडिया इलेवन के बीच खेला गया दोस्ताना सीरीज का टी-20 मुकाबला मीडिया इलेवन ने 68 रनों से जीत लिया। बाबे आली मैदान पर खेले गए इस मैच में मीडिया इलेवन ने 183 रन बनाए। इसमें अक्षत शर्मा ने 51, पीसी रजक ने 33 सुरेंद्र मिश्रा ने 25 और मनीष दीक्षित ने 19 रन बनाए। आईएएस की ओर से रजत ने तीन विकेट लिए। जबकि सिद्धार्थ और लोकेश जाटव को दो-दो सफलता मिली। जवाब में आईएएस इलेवन 115 रनों पर आउट हो गई। रजत ने 31 रन बनाए। संदीप ने 20 रनों का योगदान दिया। अनिरुद्ध मुखर्जी और रोहित ने आठ-आठ रन बनाए। मीडिया इलेवन की ओर से मनीष दीक्षित ने तीन विकेट लिए। जबकि कप्तान मृगेंद्र सिंह के हिस्से दो विकेट आए। अनूप दुबे, दीपक वाजपई और पीसी को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा। दोहरे प्रदर्शन के लिए मनीष दीक्षित मैन आफ द मैच रहे। जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अक्षत शर्मा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मृगेंद्र सिंह, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अनिरुद्ध मुखर्जी चुने गए।