आरसीसी और भोपाल स्पोर्ट्स ने जीते खिताब

0

भोपाल। आरसीसी भोपाल और भोपाल स्पोर्ट्स ने विधायक ट्रॉफी बॉस्टकेबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता स्थानीय भेल खेल प्राधिकरण, बरखेड़ा के बास्केटबॉल कोर्ट पर खेली जा रही है।
बालक वर्ग के फाइनल में भोपाल स्पोर्ट्स ने भेल भोपाल को 59-53 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, बालिका वर्ग में आरसीसी भोपाल ने भेल भोपाल को रोमांचक मुकाबले में भेल भोपाल को 39-36 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण गोविंदपुरा के विधायक बाबूलाल गौर, जिला खेल अधिकारी जोस चाको, एमआईसी के सदस्य केवल मिश्रा और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किए गए।