शिवांश की गेंदबाजी से जीती मयंक अकादमी

0

भोपाल। शिवांश (3 विकेट) की सटीक गेंदबाजी से मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने कमल सेना के तत्वावधान में आयोजित इंटर क्लब अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद् घाटन मुकाबला जीत लिया है। उसने अंकुर क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हराया। अंकुर मैदान पर सोमवार को खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में अंकुर क्रिकेट अकादमी ‘ए’ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए। उसकी ओर से हर्ष ने 28 और आदित्य ने 17 रनों की पारियां खेली। मयंक अकादमी के विकास को दो सफलताएं मिलीं। जवाब में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने जरूरी रन छह विकेट पर जरूरी रन बना लिए। उनकी ओर से यश ने 46 और प्रारब्ध ने 42 रनों की शानदार पारी खेली। मयंक और तन्मय को एक-एक सफलता मिली। शिवांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह, एसपीजी के प्रमुख अरुणेश्वर सिंहदेव, फेथ बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के एमडी राघवेंद्र सिंह तोमर, रणजी सिलेक्टर बृजेश तोमर, खेल अधिकारी जोस चाको, अनवर उस्मानी और दामोदर आर्य मौजूद रहे। इस दौरान अरेरा अकादमी के चीफ कोच सुरेश चेनानी, कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी और वरिष्ठ खेल पत्रकार रामकृष्ण यदुवंशी को सम्मानित किया गया।