अंकुर क्रिकेट अकादमी की भोजपुर पर सीधी जीत

0

भोपाल | मैन ऑफ द मैच भरत असनानी (94 रन एवं 2 विकेट) और वैभव बाथम (सात विकेट) के उम्दा प्रदर्शन की मदद से अंकुर क्रिकेट अकादमी ने अंकुर क्रिकेट लीग अंडर-16 टूर्नामेंट में भोजपुर क्रिकेट अकादमी पर पांच विकेट की जीत दर्ज की है। अंकुर मैदान पर मंगलवार को मैच के दूसरे दिन भोजपुर अकादमी ने दूसरी पारी में 2/54 से आगे खेलते हुए 202 रन बनाए। इसमें प्रकल्प अवस्थी ने 41 रन बनाए। ऐसे में अंकुर क्रिकेट अकादमी को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे अंकुर क्रिकेट अकादमी ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। वरिष्ठ क्रिकेटर शैलेष शुक्ला ने भरत और वैभव को पुरस्कृत किया।