नित्यता वर्ल्ड स्कूल चैस में तीसरे स्थान पर

0

भोपाल | मध्यप्रदेश की स्टार शतरंज खिलाड़ी नित्यता जैन अल्बानिया में चल रही वर्ल्ड स्कूल चैस चैंपियनशिप में अंडर-15 आयु समूह के टॉप-3 में पहुंच गई हैं। स्पर्धा के तीसरे चक्र तक नित्यता ने दो जीत हासिल की। जबकि उसे पहले चक्र में ड्रा खेलना पड़ा। स्पर्धा के पहले चक्र में 14 वर्षीय नित्यता जैन ने 5 घंटे चले गेम के बाद श्रीलंका की खिलाड़ी फर्नांडो जी डब्लू नेथमि एल से ड्रा खेला। उसके बाद दूृसरे चक्र में उसने इजराइल की अंडर-16 गर्ल्स की नेशनल चैंपियन एवं वुमन फिडे मास्टर मिशेल काटकोव को हराया।