रोहित और विराट के शानदार शतक से भारत की आसान जीत

0

गुवाहाटी। रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के बल्ले से निकले शानदार शतक के बदौलत आज यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गये पहले मुकाबले में भारत ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।

रोहित शर्मा के  नाबाद 152 रनों की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे मैच में जीत दर्ज की।  भारत की ओर से सबसे अधिक नाबाद 152 रन रोहित शर्मा ने बनाया। रोहित 117 गेंदों में 15 चौके और 8 छक्के की मदद से 152 रन बनाने में सफल रहे। वहीं विराट कोहली ने 107 गेंदों में 140 रनों की पारी खेली। 323 रनों जैसे मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का विकेट गंवा दिया। धवन 4 रन बनाकर ओशाने थॉमस की गेंद पर बोल्ड हो गए। धवन के जल्दी आउट होने के बाद भारतीय पारी मुश्किल में नजर आ रही थी। हालांकि, इसके बाद कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ 246 रनों की साझेदारी हुई। कोहली ने अपने वनडे करियर का 36वां तो वहीं रोहित ने 20वां शतक पूरा किया। 107 गेंदों में 140 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद विराट देवेंद्र बिशू की गेंद पर स्टंप आउट हो गए।

इससे पहले पहली पारी में वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 323 रनों का लक्ष्य रखा है। वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 322 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। चौथे ओवर में ही मोहम्मद शमी की गेंद पर चंद्रपाल हेमराज 9 रन बनाकर बोल्ड हो गए। हालांकि, इसके बाद कीरेन पॉवेल और शाई होप ने टीम को संभालने का काम किया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 65 रनों की अहम साझेदारी हुई। इसी बीच पॉवेल ने अपने वनडे करियर का 9वां अर्धशतक भी जड़ा। 50 रन पूरा करने के बाद पॉवेल खलीली अहम की गेंद पर शिखर धवन को अपना कैच थमा बैठे। वहीं अगले ओवर में युजवेंद्र चहल ने मार्लन सैमुअल्स को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेजा।

इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ वेस्टइंडीज को संभालने का काम किया। मायर ने 78 गेंदों में शानदार 106 रनों की पारी खेली। वहीं पारी के अंत में कप्तान जेसन होल्डर ने 42 गेंदों पर 38 रनों की अहम पारी खेलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं जडेजा और शमी को दो-दो सफलताएं मिली। अहमद को एक विकेट मिला।