पहला वनडे : भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच कल रविवार को

0

गुवाहाटी। भारतीय टीम रविवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले मध्यक्रम की पहेली को सुलझाने की कोशिश करेगी। अब वनडे विश्व कप में आठ महीने से भी कम समय बचा है और भारत के पास अपने मध्यक्रम को व्यवस्थित करने के लिए केवल 18 मैच बचे हैं।

पांच मैचों की श्रृंखला में वेस्टइंडीज टीम को क्रिस गेल और आंद्रे रसेल की कमी खलेगी। इविन लुईस का निजी कारणों से हटने से भी टीम को झटका लगा है। यही नहीं कोच स्टुअर्ट लॉ आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के कारण पहले दो वनडे में ड्रेसिंग रूम में नहीं आ पाएंगे जहां खिलाड़ियों की उनकी जरूरत पड़ेगी। वेस्टइंडीज के पास हालांकि अनुभवी मर्लोन सैमुअल्स, कप्तान और आॅलराउंडर जेसन होल्डर और तेज गेंदबाज केमार रोच हैं। बारसपारा स्टेडियम में यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। पिछले साल यहां भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच खेला गया था। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत  : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धौनी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और के खलील अहमद।

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलेन, सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बिशू, चंद्रपॉल हेमराज, शिमरन हेटमेयर, शाई होप, अलजारी जोसेफ, कायरन पावेल, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, केमार रोच, मार्लोन सैमुअल्स, ओशैन थॉमस और ओबेड मैकॉय।