भारत-जापान मैच से पहले देशभक्ति का रंग, ‘वंदे मातरम्’ के बाद गूंजा राष्ट्रगान

0

नई दिल्ली : भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला कान्टो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। बारिश के कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ और दोनों टीमों के बीच 5-5 ओवर का मैच कराया जा रहा है। मुकाबले से पहले सानो में एक यादगार पल देखने को मिला। राष्ट्रगान से पहले स्टेडियम में ‘वंदे मातरम्’ की गूंज सुनाई दी। खिलाड़ियों और दर्शकों ने मिलकर ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

पहले भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। वहां भी राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम्’ की गूंज सुनाई दी थी। अब जापान के कान्टो स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में भी इसी तरह का दृश्य देखने को मिला, जहां भारत और जापान के बीच मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों और दर्शकों ने मिलकर ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके बाद दोनों देशों के राष्ट्रगान हुए।

श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

आपको बता दें कि भारत और जापान के बीच यह मुकाबला दोनों देशों के बीच राजनीतिक रिश्तों की 75वीं वर्षगांठ को सेलिब्रेट करने के लिए खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण मुकाबला तीन घंटे की देरी से शुरू हुआ। यह मैच 5-5 ओवर का हो रहा है और कुल 10 ओवर का एक्शन फैंस को देखने को मिलेगा।

वैभव सूर्यवंशी को करना पड़ा इंतजार

वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के तीनों मैच में बेंच पर बैठना पड़ा था। उसके बाद जापान के खिलाफ भी उन्हें मौका नहीं मिला। लगातार चौथे मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी उतरी। हालांकि, अभिषेक खाता नहीं खोल सके और संजू 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

भारत-जापान दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

जापान टीम: लाचलन यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो थॉमस, केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो डेविस, वातारू मियाउची, शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा-हिंज़े, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी, माकोतो तानियामा, शोमा स्लेटर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here