IPL इतिहास में RR के 8 और DC के 9 बैटर्स का कमाल, कुल 31 शतक दर्ज, ये है पूरी लिस्ट

0

नई दिल्ली : IPL में हर सीजन नए रिकॉर्ड बनते हैं, लेकिन कुछ पारियां ऐसी होती हैं जो लंबे समय तक याद रखी जाती हैं। इस टूर्नामेंट में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। जब बात राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की आती है, तो इन दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने अलग-अलग सीजन में कई यादगार शतकीय पारियां खेलकर अपनी छाप छोड़ी है।

यूसुफ पठान की 37 गेंदों में आई तूफानी सेंचुरी से लेकर युवा वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार शतकों तक, वहीं एबी डीविलियर्स की क्लासिक पारी से लेकर केएल राहुल के रिकॉर्ड तोड़ नाबाद 152 रन तक दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कुल 31 शतक जड़े हैं। इस सूची में जोस बटलर, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ-साथ वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा विस्फोटक बल्लेबाज का नाम भी शामिल है। इन खिलाड़ियों की पारियों ने न केवल मुकाबलों का रुख बदला, बल्कि प्रशंसकों को भी रोमांच से भर दिया। आइए नजर डालते हैं राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लगाए गए सभी शतकों की पूरी सूची पर।

राजस्थान रॉयल्स के लिए शतक बनाने वाले बल्लेबाज
क्रमखिलाड़ीउच्चतम स्कोरएक पारी में बनाए गए रनगेंद4s6sSRविपक्षी टीममैदानमैच तिथि
1यूसुफ पठान1001003798270.27मुंबई इंडियंसब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई13 मार्च 2010
2अजिंक्य रहाणे103*10360125171.66रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुएम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु15 अप्रैल 2012
3शेन वाटसन1011016166165.57चेन्नई सुपर किंग्सएमए चिदंबरम स्टेडियम, बेंगलुरु22 अप्रैल 2013
4शेन वाटसन104*1045995176.27कोलकाता नाइट राइडर्सब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई16 मई 2015
5संजू सैमसन102*10255104185.45सनराइजर्स हैदराबादराजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद29 मार्च 2019
6अजिंक्य रहाणे105*10563113166.66दिल्ली कैपिटल्ससवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर22 अप्रैल 2019
7बेन स्टोक्स107*10760143178.33मुंबई इंडियंसजायद क्रिकेट स्टेडियम, अबुधाबी25 अक्टूबर 2020
8संजू सैमसन11911963127188.88पंजाब किंग्सवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई12 अप्रैल 2021
9जोस बटलर12412464118193.75सनराइजर्स हैदराबादअरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली2 मई 2021
10जोस बटलर10010068115147.05मुंबई इंडियंसडीवाई पाटिल, मुंबई2 अप्रैल 2022
11जोस बटलर1031036195168.85कोलकाता नाइट राइडर्सब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई18 अप्रैल 2022
12जोस बटलर1161166599178.46दिल्ली कैपिटल्सवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई22 अप्रैल 2022
13जोस बटलर106*10660106176.66रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद27 मई 2022
14यशस्वी जायसवाल12412462168200मुंबई इंडियंसवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई30 अप्रैल 2023
15जोस बटलर100*1005894172.41रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुसवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर6 अप्रैल 2024
16जोस बटलर107*1076096178.33कोलकाता नाइट राइडर्सईडन गार्डन, कोलकाता16 अप्रैल 2024
17यशस्वी जायसवाल104*1046097173.33मुंबई इंडियंससवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर22 अप्रैल 2024
18वैभव सूर्यवंशी10110138711265.78गुजरात टाइटंससवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर28 अप्रैल 2025
19वैभव सूर्यवंशी10310337512278.37सनराइजर्स हैदराबादसवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर25 अप्रैल 2026
दिल्ली कैपिटल्स के लिए शतक लगाने वाले बल्लेबाज
क्रमखिलाड़ीउच्चतम स्कोरएक पारी में बनाए गए रनगेंद4s6sSRविपक्षी टीममैदानमैच तिथि
1एबी डीविलियर्स105*1055456194.44चेन्नई सुपर किंग्सकिंग्समेड स्टेडियम, डरबन23 अप्रैल 2009
2डेविड वार्नर107*1076995155.07कोलकाता नाइट राइडर्सअरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली29 मार्च 2010
3वीरेंद्र सहवाग11911956136212.5डेक्कन चार्जर्सराजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद5 मई 2011
4केविन पीटरसन103*1036469160.93डेक्कन चार्जर्सअरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली19 अप्रैल 2012
5डेविड वार्नर109*10954107201.85डेक्कन चार्जर्सराजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद10 मई 2012
6क्विंटन डीकॉक10810851153211.76रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुएम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु17 अप्रैल 2016
7संजू सैमसन1021026385161.9राइजिंग पुणे सुपरजायंटमहाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे11 अप्रैल 2017
8ऋषभ पंत128*12863157203.17सनराइजर्स हैदराबादअरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली10 मई 2018
9शिखर धवन101*10158141174.13चेन्नई सुपर किंग्सशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह17 अक्टूबर 2020
10शिखर धवन106*10661123173.77किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स)दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई20 अक्टूबर 2020
11केएल राहुल112*11265144172.3गुजरात टाइटंसअरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली18 मई 2025
12केएल राहुल152*15267169226.86पंजाब किंग्सअरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली25 अप्रैल 2026

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here