प्रियांश आर्या नंबर 1, वैभव-अभिषेक-इशान पीछे: IPL 2026 के सुपर स्ट्राइकर कौन?

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में रनों की रेस भले ही अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच जारी हो, लेकिन स्ट्राइक रेट के मामले में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने अब तक सभी को पीछे छोड़ रखा है। खास बात यह है कि 42 मुकाबलों के बाद सीजन के टॉप 5 सुपर स्ट्राइकर खिलाड़ियों की सूची में सभी पांचों नाम भारतीय खिलाड़ियों के हैं। प्रियांश आर्या इस सूची में पहले स्थान पर काबिज हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

जबकि अभिषेक शर्मा, इशान किशन और रजत पाटीदार भी टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हैं। अगर इस सीजन सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके-छक्के ) की बात करें तो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी नंबर 1 पर हैं। सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में अभी तक वैभव सूर्यवंशी अव्वल हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में अभी अभिषेक टॉप पर हैं तौ पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के नाम है।

IPL 2026 में चौके-छक्कों की बारिश करने वाले टॉप बल्लेबाज, देखें स्ट्राइक रेट लिस्ट
खिलाड़ी मैच पारी रन स्ट्राइक रेट
प्रियांश आर्या 7 7 283 250.44
वैभव सूर्यवंशी 9 9 400 238.10
अभिषेक शर्मा 9 9 425 209.36
रजत पाटीदार 9 8 257 200.78
इशान किशन 9 9 312 197.46
IPL 2026 में चौके-छक्कों की बरसात, 42 मैचों तक टॉप बाउंड्री हिटर्स की लिस्ट
खिलाड़ी कुल बाउंड्री चौके (4s) छक्के (6s)
वैभव सूर्यवंशी 71 34 37
अभिषेक शर्मा 71 40 31
विराट कोहली 57 42 15
केएल राहुल 55 36 19
प्रभसिमरन सिंह 54 37 17
IPL 2026 में 28 लीग मैच बाकी, प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक

आईपीएल 2026 में अब सिर्फ 28 लीग मुकाबले बाकी रह गए हैं। सभी टीमें लगभग 8-8 मैच खेल चुकी हैं, जबकि ग्रुप स्टेज में हर टीम को कुल 14 मुकाबले खेलने हैं। मौजूदा स्थिति में पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है और प्लेऑफ की सबसे मजबूत दावेदार नजर आ रही है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच टॉप-4 में जगह बनाने की कड़ी टक्कर चल रही है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स दसवें स्थान पर मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here