एबी डिविलियर्स शीर्ष पर काबिज, रॉबिन उथप्पा टॉप-5 से बाहर; जानें टॉप-10 सिक्स हिटर

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का 15वां मुकाबला इंडिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच खेला गया, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया चैंपियंस का इस सीजन का सफर समाप्त हो गया। अब टूर्नामेंट के 15 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में एबी डिविलियर्स पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ 1 छक्का लगाने वाले रॉबिन उथप्पा इस सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

छक्के जड़ने में एबी डिविलियर्स शीर्ष पर, रॉबिन उथप्पा ने लगाई छलांग

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के 15 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने मामले में एबी डिविलियर्स पहले नंबर पर बने हुए हैं जिन्होंने 4 मैचों में 20 छक्के लगाए हैं जबकि दूसरे स्थान पर डी आर्सी शॉर्ट 4 मैचों में 17 छक्के लगाकर मौजूद हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रवि बोपारा और रिचर्ड लेवी हैं जिन्होंने अब तक खेले 4-4 मैचों में 15-15 सिक्स जड़े हैं जबकि चौथे स्थान पर 5 मैचों में 14 छक्के लगाकर चैडविक वॉल्टन मौजूद हैं।

इस लिस्ट में 5वें स्थान पर जीन-पॉल डुमिनी हैं जिन्होंने 3 मैचों में 13 छक्के लगाए हैं जबकि रॉबिन उथप्पा छठे स्थान पर आ गए जिन्होंने 4 मैचों में 12 छक्के लगाए हैं। हालांकि अब रॉबिन उथप्पा खेलते हुए नजर नहीं आएंगे क्योंकि भारतीय टीम लगभग सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इस सूची में उथप्पा के बाद यानी 7वें स्थान पर महमूदुल्लाह हैं जिन्होंने 4 मैचों में 11 छक्के लगाए हैं तो वहीं क्रिस गेल 5 मैचों में 9 छक्कों के साथ 9वें स्थान पर हैं।

WCL 2026 में 15 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बैटर
बल्लेबाज मैच पारी रन छक्के
एबी डिविलिर्स 4 4 237 20
डी आर्सी शॉर्ट 4 4 165 17
रवि बोपारा 4 4 187 15
रिचर्ड लेवी 3 3 173 15
चैडविक वॉल्टन 5 5 197 14
जीन-पॉल डुमिनी 3 3 169 13
रॉबिन उथप्पा 4 4 142 12
महमूदुल्लाह 4 4 119 11
रोनी तालुकदार 4 4 189 10
क्रिस गेल 5 5 121 9
फजल महमूद 4 4 92 8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here