नई दिल्ली : टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा ने कीवी टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वेलिंगटन में दिल जीत लेने वाली शतकीय पारी खेली और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना चौथा शतक लगाया। यही नहीं ये उनके टी20 क्रिकेट करियर का 11वां शतक रहा और अपनी इस पारी में उन्होंने 11 छक्कों के दम पर रोहित शर्मा का 10 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अभिषेक अब टी20आई में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (फुल मेंबर्स टीम) बन गए।
10 साल से कायम रोहित का रिकॉर्ड ध्वस्त, अभिषेक शर्मा ने रचा नया इतिहास
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 113 रन की पारी में 11 छक्के लगाए और वो अब टी20आई में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर आ गए। रोहित शर्मा ने ये रिकॉर्ड 10 साल पहले यानी साल 2023 में बनाया था और इस साल हिटमैन ने कुल 80 छक्के लगाए थे। अब अभिषेक ने साल 2026 में 85 छक्के लगाकर रोहित के 10 साल पुराने कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया और उन्हें दूसरे नंबर पर धकेल दिया।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी रोहित ही हैं जिन्होंने साल 2019 में कुल 78 छक्के लगाए थे जबकि चौथे नंबर पर भी रोहित शर्मा ही हैं जिन्होंने साल 2018 में कुल 74 छक्के लगाए थे। चौथे नंबर पर रोहित के साथ सूर्यकुमार यादव भी हैं जिन्होंने साल 2022 में 74 छक्के लगाए थे। रोहित इस लिस्ट में 5वें नंहर पर डेवाल्ड ब्रेविस के साथ भी हैं। रोहित ने साल 2017 में 65 छक्के लगाए थे जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 2015 में 65 सिक्स जड़े थे। हैरी ब्रुक ने 2026 में अब तक 64 छक्के लगाए हैं और वो छठे स्थान पर हैं जबकि इशान किशन, एबी डिविलियर्स के साथ संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर हैं। इशान ने 2026 में अब तक 63 छक्के लगाए हैं जबकि एबी ने साल 2015 में इतन ही छक्के लगाए थे।
T20I में एक साल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-10 बैटर (फुल मेंबर्स टीम)
85 छक्के- अभिषेक शर्मा (2026)
80 छक्के- रोहित शर्मा (2023)
78 छक्के- रोहित शर्मा (2019)
74 छक्के- रोहित शर्मा (2018)
74 छक्के- सूर्यकुमार यादव (2022)
65 छक्के- रोहित शर्मा (2017)
65 छक्के- डेवाल्ड ब्रेविस (2025)
64 छक्के- हैरी ब्रूक (2026)
63 छक्के- एबी डिविलियर्स (2015)
63 छक्के- इशान किशन (2026)
61 छक्के- मिचेल मार्श (2023)
61 छक्के- डेरिल मिचेल (2023)
60 छक्के- इयोन मोर्गन (2019)
59 छक्के- क्रिस गेल (2012)
59 छक्के- निकोलस पूरन (2022)


