22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

अभिषेक बाहर, आयुष थोड़े से चूके; शमी छाए—SMAT 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट 2025 के एलीट राउंड में ग्रुप स्टेज का समापन हो चुका है। 32 में से केवल आठ टीमें सुपर लीग राउंड में जगह बनाने में सफल रहीं, जबकि बाकी 24 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। इस चरण में प्रत्येक टीम ने 7-7 मुकाबले खेले। ग्रुप स्टेज के बाद टॉप 5 बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची पर नजर डालें तो बल्लेबाजी में कुणाल चंदेला और आयुष म्हात्रे का प्रभावशाली प्रदर्शन सबसे ज्यादा उभरकर सामने आया है।

वहीं बॉलिंग में मोहम्मद शमी के साथ-साथ यश ठाकुर और अशोक शर्मा ने कहर बरपाया। लीग राउंड के सातवें मैच में आयुष म्हात्रे अंडर 19 भारतीय टीम को ज्वॉइन करने के चलते नहीं उतर पाए। इस कारण वह नंबर 1 पोजीशन से चूक गए। जबकि अभिषेक शर्मा भारतीय नेशनल टीम का हिस्सा हैं। साउथ अफ्रीका सीरीज के कारण वह सातवें मैच में नहीं उतर पाए।

अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला

अभिषेक शर्मा इस सूची में छठे स्थान पर रहे। उन्होंने 6 मैचों में शानदार फॉर्म दिखाते हुए 50.67 की औसत और करीब 250 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट के साथ 304 रन बनाए। इस दौरान उनकी 148 रन की तूफानी पारी विशेष रूप से चर्चा में रही। उनकी कप्तानी में पंजाब का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, और टीम ग्रुप-सी में शीर्ष पर रहते हुए सुपर लीग राउंड में पहुंची।

ग्रुप स्टेज के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके (4s) छक्के (6s)
कुणाल चंदेला 7 7 350 50.00 150.86 36 14
आयुष म्हात्रे 6 6 325 108.33 166.67 20 25
यशवर्धन दलाल 7 7 319 63.80 143.05 29 13
स्मरण रविचंद्रन 7 7 319 63.80 158.71 19 18
देवदत्त पडिक्कल 6 6 309 61.80 167.03 36 12
ग्रुप स्टेज के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
अशोक शर्मा 7 26.0 156 19 12.11 230 2 0
यश ठाकुर 7 26.1 157 18 9.89 178 1 1
मोहम्मद शमी 7 26.5 161 16 14.94 239 2 0
केएम आसिफ 6 20.3 123 15 9.20 138 0 1
मुख्तार हुसैन 7 27.0 162 15 12.53 188 1 1

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles