20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

पावरप्ले में सबसे आगे अभिषेक शर्मा, तिलक से लेकर युवराज तक सभी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी से ऐसा तूफान खड़ा किया कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। इस मैच में उन्होंने अपनी इनिंग के दम पर युवराज सिंह, रोहित शर्मा, केएल राहुल, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके अलावा, पावरप्ले में उन्होंने इतना धमाकेदार प्रदर्शन किया कि रोहित शर्मा, ट्रेविस हेड समेत चार बड़े बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के नंबर 1 पावरप्ले बैटर बन गए।

अभिषेक शर्मा ने एक साथ तोड़ा तिलक, युवराज, रोहित, राहुल और हार्दिक का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 20 गेंदों पर 68 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 340.00 रहा। इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 7 चौके जड़े। यह टी20आई में उनका दूसरा मौका था जब उन्होंने भारत के लिए 50 से बड़ी पारी 250 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ खेली और इसी दौरान तिलक वर्मा, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इन पांचों बल्लेबाजों ने भारत के लिए टी20आई में केवल एक-एक बार 50 से अधिक रन 250 प्लस की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए थे। अब अभिषेक शर्मा सूर्यकुमार यादव के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं, क्योंकि सूर्यकुमार ने भी भारत के लिए 50 से बड़ी पारी 250 प्लस की स्ट्राइक रेट दो बार खेली है।

भारत के लिए T20I सबसे ज्यादा बार 250+ की स्ट्राइक रेट से 50 प्लस की पारी खेलने वाले बैटर

2 बार – सूर्यकुमार यादव
2 बार – अभिषेक शर्मा
1 बार – युवराज सिंह
1 बार – रोहित शर्मा<br>1 बार – केएल राहुल
1 बार -तिलक वर्मा
1 बार – हार्दिक पंड्या

पावरप्ले का नया किंग! अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर 1

अभिषेक ने तीसरे मैच में पावरप्ले के दौरान अपने 68 रन में से 51 रन बनाए और वो दुनिया के पहले ऐसा बैटर (फुल मेंबर्स) बन गए जिन्होंने टी20आई में तीसरी बार पावरप्ले में 50 प्लस रन बनाए। अभिषेक ने कोलिन मुनरो, जॉनसन चार्ल्स, रोहित शर्मा और ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने टी20आई में पावरप्ले में दो-दो बार 50 प्लस रन बनाए थे।

T20I में पावरप्ले से दौरान सबसे ज्यादा 50 प्लस की पारी खेलने वाले बैटर्स

3 – अभिषेक शर्मा
2 – कॉलिन मुनरो
2 – जॉनसन चार्ल्स
2 – रोहित शर्मा
2 – ट्रेविस हेड

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles