नई दिल्ली : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रुक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। अपनी इस पारी के दौरान हैरी ब्रुक ने कुल 6 छक्के लगाए और वो इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में इशान किशन से आगे निकल गए। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारतीय बैटर अभिषेक शर्मा के नाम पर दर्ज है।
हैरी ब्रुक ने छक्कों के रिकॉर्ड में ईशान किशन को छोड़ा पीछे
हैरी ब्रुक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 28 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली और इस दौरान 6 छक्के और 4 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 232.14 रहा। ब्रुक ने अपनी ताबड़तोड़ पारी के दौरान 6 छक्कों की मदद से इशान किशन को पीछे छोड़ दिया। हैरी ब्रुक अब इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए जबकि इशान किशन छठे नंबर पर खिसक गए।
हैरी ब्रुक ने साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 72 छक्के लगाए हैं जबकि इशान किशन ने साल 2026 में ही अब तक 70 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने साल 2026 में ही 86 छक्के लगाए हैं जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने साल 2023 में कुल 80 छक्के लगाए थे जबकि तीसरे नंबर पर भी रोहित शर्मा ही हैं जिन्होंने साल 2019 में कुल 78 सिक्स जड़े थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
86 छक्के- अभिषेक शर्मा (2026)
80 छक्के- रोहित शर्मा (2023)
78 छक्के- रोहित शर्मा (2019)
74 छक्के- रोहित शर्मा (2018)
74 छक्के- सूर्यकुमार यादव (2022)
72 छक्के- हैरी ब्रुक (2026)
70 छक्के- इशान किशन (2026)
65 छक्के- रोहित शर्मा (2017)
65 छक्के- डेवाल्ड ब्रेविस (2025)
63 छक्के- एबी डिविलियर्स (2015)


