नई दिल्ली : भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों टीम इंडिया में वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को विश्वविजेता बनाने के बाद से सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इन दिनों सूर्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 सीजन में मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे हैं और पिछले 3 मैचों में उन्होंने 167 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 269.35 का है और उनके बल्ले से 15 छक्के और 16 चौके भी निकले हैं।
सूर्यकुमार की वापसी पर संशय, चयनकर्ता ने दिए संकेत
सूर्या इस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के जरिए भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में लगे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि बीसीसीआई अब उनसे आगे बढ़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब सूर्या चयन पैनल की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एएनआई से बात करते हुए बीसीसीआई ने बताया कि फिलहाल सूर्यकुमार यादव हमारी योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यशस्वी जायसवाल का जिक्र करते हुए कहा कि हम तो यशस्वी के लिए भी व्हाइट बॉल सेटअप में जगह नहीं बना पाए हैं। यानी इससे साफ हो जाता है कि सूर्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के जरिए भी भारतीय टी20 टीम में फिलहाल तो जगह नहीं बना पाएंगे।
टीम इंडिया के मौजूदा कॉम्बिनेशन में सूर्यकुमार के लिए जगह कहां?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार यादव कड़ी मेहनत कर रहे हैं और लिस्ट ए क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सवाल ये है कि मौजूदा भारतीय टीम में उन्हें कहां जगह दी जाए और फिलहाल को जगह खाली नहीं है। हम यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी के लिए भी व्हाइट-बॉल क्रिकेट में जगह नहीं बना पाए हैं तो फिर मौजूदा टीम कांबिनेशनल में सूर्या कहां फिट होंगे। मौजूदा हालात को देखते हुए हम अभी उन्हें टीम में शामिल करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी।


