आदर्श और यश बने ब्लैक बेल्ट, भोपाल के छह कराते खिलाड़ियों को बड़ी सफलता

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। राजधानी भोपाल के उभरते कराते खिलाड़ी आदर्श जोशी ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025–26 की यह ब्लैक बेल्ट परीक्षा हाल ही में शीतू रियू कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में आदर्श जोशी के साथ स्कूल के कुल छह खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की। ब्लैक बेल्ट बनने वाले खिलाड़ियों में आदर्श जोशी के अलावा यश विश्वकर्मा, एल्विन जॉन्स, नीति त्रिवेदी, हिमांशु कुमार और प्रथमेश शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय और खेल जगत में खुशी का माहौल है। आदर्श जोशी इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वे एक अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक, एक राष्ट्रीय स्वर्ण पदक और राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में दो बार डबल गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उनकी इस निरंतर सफलता को अनुशासन, कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य फादर रेनी और कराते कोच शिवा सोनी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here