एनएसटी न्यूज, भोपाल। पुलिस मुख्यालय, मध्य प्रदेश ने यलहंका, बेंगलुरु में 28 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड जोन-बी टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के लिए मप्र पुलिस क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित खिलाड़ियों और स्टाफ को राज्य से बाहर यात्रा की अनुमति प्रदान की गई है। टीम बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई है।
टीम में विभिन्न इकाइयों से कुल 16 खिलाड़ी, 2 प्रशिक्षक और 1 फिजियो शामिल किए गए हैं। चयनित खिलाड़ियों में पुलिस अकादमी, राज्य साइबर, क्यूडी शाखा, जिला पुलिस बल, विसबल की विभिन्न वाहिनियां और नगरीय पुलिस के अधिकारी व आरक्षक शामिल हैं।
खिलाड़ी: हिमांशु तिवारी, गौरव सिंह, संदीप सूर्यवंशी, अंकुश सराठे, प्रज्ञानंद बालरे, राम मनोहर दुबे, दिशांत खरे, विशाल सिंह भदौरिया, विपिन सुस्ते, हेमंत शाक्य, मंजीत सिंह (सीहोर), विजय सिंह बनाफर, अरुण सिंह, शुभम चौहान, राहुल रावत और नरेन्द्र रायकवार।
प्रशिक्षक:
निरीक्षक मंजीत कुमार (7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल)
उनि श्याम मूर्ति (सीआईडी, पुलिस मुख्यालय भोपाल)
फिजियो:
श्रवण बेगड़े (प्रथम वाहिनी विसबल, इंदौर)


