14 लीग मैचों के बाद RCB और हैदराबाद के टॉप-3 बल्लेबाजों में कोहली नंबर 1, क्लासेन आगे

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का 67वां मैच हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेला गया, जो इस सीजन में दोनों टीमों का आखिरी लीग मुकाबला भी था। इस मैच में आरसीबी को 55 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद यह टीम 18 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर बनी रही, जबकि हैदराबाद की टीम भी तीसरे स्थान पर रही। दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। अब 14 लीग मैचों के बाद आरसीबी और हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज कौन रहे, इस पर नजर डालते हैं।

क्लासेन ने मारी बाजी, अभिषेक-इशान पीछे

हैदराबाद टीम की बात करें तो 14 लीग मैचों के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हेनरिक क्लासेन रहे। क्लासेन ने लीग मैचों में अपना जलवा बिखेरा और उन्होंने 14 मैचों में 606 रन 6 अर्धशतक की मदद से बनाए। उनका बेस्ट स्कोर इन मैचों में 69 रहा। इशान किशन इस मामले में दूसरे नंबर पर रहे जिन्होंने 14 मैचों में 569 रन बनाए और इस दौरान 6 अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर 91 रन रहा। अभिषेक शर्मा ने 14 मैचों में 563 रन एक शतक और 4 अर्धशतक के साथ बनाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 135 रन रहा।

लीग मैचों के बाद हैदराबाद के टॉप-3 बैटर

हेनरिक क्लासेन- 606 रन
इशान किशन- 569 रन
अभिषेक शर्मा- 563 रन

कोहली ने मचाया धमाल, सीजन में बनाए सर्वाधिक रन

आरसीबी के सभी लीग मैच समाप्त हो चुके हैं और लीग स्टेज में इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। कोहली ने 14 मैचों में 557 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 105 रन रहा। इस सूची में दूसरे स्थान पर देवदत्त पडिक्कल रहे, जिन्होंने 14 मैचों में 433 रन बनाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 61 रन रहा। उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए। तीसरे स्थान पर रजत पाटीदार रहे, जिन्होंने 13 मैचों में 393 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 63 रन रहा। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले।

लीग स्टेज के बाद आरसीबी के टॉप-3 बैटर्स

विराट कोहली- 557 रन
देवदत्त पडीक्कल- 433 रन
रजत पाटीदार- 393 रन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here